LIC Maturity क्लैम 3825 फॉर्म को कैसे भरे | lic maturity claim form 3825 in hindi pdf

Lic Maturity Claim Form 3825 In Hindi Pdf: लगभग सभी पॉलिसी धारक अपने पॉलिसी के मैच्योर होने पर उसकी क्लेम करने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। पॉलिसी धारकों को अपनी पॉलिसी क्लेम करने के लिए lic maturity claim form 3825 in hindi pdf भरने की जरूरत होती है। परंतु कई पॉलिसी धारक यह नहीं समझ पाते कि maturity claim form को कैसे भरा जाए?

तो आइए आज के इस लेख में हम Lic Maturity Claim Form 3825 In Hindi Pdf के बारे में समझते हैं और जानते हैं कि maturity form को किस प्रकार भरे?

एलआईसी फॉर्म 3825 क्या है? | lic maturity form 3825 in hindi

LIC के फॉर्म नंबर 3825 को Maturity Claim form कहा जाता है। जब भी किसी पॉलिसी धारक की पॉलिसी परिपक्व यानी मेच्योर हो जाती है, तो उस पॉलिसी होल्डर को इस lic maturity form 3825 in hindi pdf को भरने की जरूरत पड़ती है।

इस फॉर्म के साथ पॉलिसी धारक अपना पॉलिसी बांड, पहचान प्रमाण पत्र, इत्यादि अन्य दस्तावेज अपने LIC Branch में जमा करता है और LIC इस दावे को स्वीकार करके पॉलिसी धारक की पॉलिसी का सारा पैसा बीमा धारक के अकाउंट में transfer कर देती है।

LIC Maturity Claim Form 3825 कैसे डाउनलोड करें? | LIC maturity form 3825 in hindi pdf download

एलआईसी का यह Maturity Claim Form डाउनलोड करने के लिए आप LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी lic maturity claim form 3825 in hindi pdf              को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Form 3825

एलआईसी मेच्योरिटी फॉर्म 3825 कैसे भरे? | how to fill form 3825 lIC

हम यहां आपको lic maturity claim form filled sample बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा।

इसे भी पढे:
> एलआईसी का कोविड – 19 का फॉर्म कैसे डाउनलोड करे और उसे भरे।

> एलआईसी का Nach Madate फॉर्म को कैसे डाउनलोड करे और उसे भरे।

LIC maturity claim form 3825 in hindi pdf आपको इंग्लिश, हिंदी और मराठी तीन अलग-अलग भाषाओं में दिखेगा। जिनमें से आप अपने सुविधानुसार किसी भी एक भाषा में इस पूरे फॉर्म को भर सकते हैं। हम यहां पर आपको हिंदी भाषा में फॉर्म भरने की जानकारी दे रहे हैं।

form no 3825 1
  1. इस फॉर्म में आपको सबसे पहले अपनी LIC Branch का कोड लिखना है। जो कि सबसे ऊपर दाएं तरफ होगा।
  2. थोड़ा नीचे आने पर श्री/श्रीमती कॉलम में आपको अपना नाम लिखना है। उसके नीचे पॉलिसी संख्या के कॉलम में आपको अपने 9 अंकों की पॉलिसी संख्या लिखनी होगी।
  3. आगे बढ़ने पर दिनांकित के आगे बने कॉलम में आपको वह दिनांक डालना है, जिस दिन आपकी पॉलिसी mature हो रही है। 
  4. अब थोड़ा और नीचे आने पर आपको मैं/हम के आगे रिक्त स्थान दिखेगा। जहां पर पॉलिसी धारक का नाम लिखा जाएगा। उसके आगे आपको बीमेदार/आभार्पित लिखा होगा। यदि पॉलिसी धारक खुद इस पॉलिसी को claim कर रहा है तो बीमेदार के नाम पर Tick होगा। यदि कोई और claim कर रहा है, तो अभ्यर्थी के नाम पर किया जाएगा।
  5. अब आगे दिनांक में आपको वह date लिखनी है, जिस दिन आप इस फॉर्म को LIC में जमा करेंगे।
  6. दिनांक लिखने के बाद अगले कॉलम में आपको वह राशि लिखनी है, जितनी राशि मेच्योरिटी के समय आपको मिलने वाली है। इस राशि की जानकारी आपको LIC Branch द्वारा दे दी जाती है या फिर आपको SMS के माध्यम से भी इस बात की जानकारी मिल जाती है।
  7. अब आगे आपको फिर से दिनांक कॉलम में वह तारीख लिखनी है, जिस दिन आप की पॉलिसी mature होगी।
  8. Form में थोड़ा और नीचे आने पर आपको बीमा राशि या प्रदत्त मूल्य का कॉलम दिखेगा। जिसमें आपको अपनी बीमा पॉलिसी की सम एश्योर्ड राशि लिखनी है।
  9. सम एश्योर्ड लिखने के बाद आपको और कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जिसे आपको छोड़ देना है। यह सारे विकल्पों को LIC agent द्वारा भरा जाएगा या फिर आप LIC branch में जाकर LIC अधिकारी द्वारा भी भरवा सकते हैं।
form no 3825 4

10. दूसरे पेज पर आने पर आपको कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे, जिससे आपको छोड़ देना है। दिनांक लिखी हुई जगह पर आ जाना है।

11. अब आपको सबसे पहले वह तारीख लिखनी है, जिस दिन आप यह फॉर्म अपनी एलआईसी ब्रांच में जमा करने जा रहे हैं।

इसे भी पढे:
> एलआईसी से डूप्लकैट बॉन्ड लेने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

> एलआईसी मे ECS Cancellation के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

12. दिनांक लिखने के बाद श्री/श्रीमती के आगे पॉलिसी धारक का नाम लिखा जाएगा।

13. उसके नीचे साक्षी के हस्ताक्षर का विकल्प होगा। जहां पर उस गवाह का हस्ताक्षर किया जाएगा जिसके सामने आप यह पॉलिसी claim कर रहे हैं।

14. साक्षर के साथ-साथ गवाह यानी Witness का पूरा नाम पता लिखा जाएगा। पद में यह लिखा जाएगा कि Witness क्या कार्य करते हैं।

15. अब पॉलिसी धारक को ₹1 का स्टांप पेपर भी चिपकाना है। जहां पर गवाह के हस्ताक्षर किए जाएंगे। उसके बगल में ही वह स्टांप पेपर चिपकाया जाएगा और उस पर पॉलिसी धारक अपना Cross Signature करेगा।

16. Signature करने के बाद नीचे पॉलिसी धारक का वर्तमान पता लिखा जाएगा।

17. Form में थोड़ा और नीचे आने पर आपको Please send the check to my Bank में अपने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारियां देनी है, जिसमें आप अपनी पॉलिसी का पैसा मंगवाना चाहते हैं।

18. सबसे पहले आपको अपने बैंक का अकाउंट नंबर लिखना है। उसके नीचे आप अपने बैंक का नाम लिखेंगे और उसके नीचे आप अपने बैंक का Address लिखेंगे।

19. उसके नीचे आपको Money Order के आगे एक और रिक्त स्थान दिखाई देगा। जिसे आपको तब भरना है जब आप अपनी पॉलिसी कि Mature राशि Demand Draft से प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप Money या Demand Draft के द्वारा पॉलिसी की रकम नहीं ले रहे हैं तो, उस स्थान को खाली छोड़ दे।

form no 3825 3

20. हम फॉर्म के तीसरे पेज पर आ जाते हैं। तीसरे पेज पर पूछी गई जानकारी उस स्थिति में भरी जाएगी। जब इस पॉलिसी को कई लोगों द्वारा Claim किया जा रहा होगा। यानी की पॉलिसी की कुछ राशि दूसरे व्यक्ति को भी दी जा रही है तो, यहां पर उस व्यक्ति की सभी जानकारियां लिखी होंगी।

21. लेकिन यदि केवल पॉलिसी धारक ही अपने बीमा पॉलिसी का क्लेम कर रहा है तो तीसरे पेज पर पूछी गई जानकारियां नहीं भरी जाएंगी।

form no 3825 2

22. अब हम फॉर्म के चौथे पेज पर आ जाएंगे। और इस पेज पर भी पूछी गई जानकारियां तब भरी जाएंगी, जब बीमा धारक अपनी पॉलिसी की राशि अलग-अलग व्यक्तियों को देना चाहता हो।

23. साथ ही इस में साक्षी के कॉलम में उन व्यक्तियों के हस्ताक्षर होंगे, जिनकी देखरेख में यह फॉर्म भरा जा रहा है। यह साक्षी LIC Agent भी हो सकता है।

24. इस तरह आप अपना Maturity Claim Form भर सकते हैं। मेच्योरिटी क्लेम फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखें कि इसमें कोई भी जानकारियां गलत ना हो। साथ ही जानकारियां भरते समय इसमें कोई भी कट ना लगा हो।

25. आप यहां फॉर्म LIC agent के सामने भी भर सकते हैं, ताकि वह आपकी यह फॉर्म को भरने में मदद कर पाएंगे।

इसे भी पढे:
> एलआईसी मे डेथ क्लैम करने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

> एलआईसी नोमीनैशन फॉर्म 3264 क्या होता है और इसे कैसे भरे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने Lic Maturity Claim Form 3825 In Hindi PDF के बारे में जाना। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप आसानी से अपना Maturity Claim Form डाउनलोड कर पाएंगे और उसको भर पाएंगे। यदि आपको फॉर्म भरने से संबंधित कोई अन्य जानकारियां चाहिए तो आप हमें कमेंट करके बताएं हम आपकी कमेन्ट का रिप्लाइ जरूर करेंगे।

FAQ’s

1. एलआईसी में फॉर्म नंबर 3825 क्या है?

LIC form 3825 मेच्योरिटी क्लेम फॉर्म है, जिसे पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी को claim करते समय भरता है।

2. LIC maturity claim NEFT Form कैसे भरें?

अब आपको LIC maturity claim NEFT Form अलग से भरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि LIC द्वारा यह फॉर्म पहले से ही फॉर्म नंबर 3825 में in-build कर दिया गया है।

3. LIC form 3825 in english डाउनलोड कैसे करें?

एलआईसी द्वारा यह फॉर्म तीन भाषाओं में दी जाती है। जिसमें इंग्लिश भाषा शामिल होती है। इसलिए आपको यह फॉर्म अलग से इंग्लिश में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

4. Maturity discharge form क्या होता है?

Maturity discharge form को भी मेच्योरिटी क्लेम फॉर्म कहते हैं। इसकी फॉर्म संख्या भी 3825 होती है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment