LIC का बॉन्ड भूल जाने पर डूप्लकैट बॉन्ड के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे | LIC bond missing letter format

LIC Bond Missing Letter Format: किसी भी पॉलिसी धारक का Original Policy Bond खो देता है तो एलआईसी उसे डुप्लीकेटर पॉलिसी बॉन्ड प्रदान करती है।

लेकिन Duplicate Policy Bond प्राप्त करने के लिए सबसे पहले lic को lic bond missing letter लिखना जरूरी है। जिसे लिखने में अक्सर पॉलिसी धारक गलतियां कर देते हैं क्योंकि उन्हें LIC Bond Missing Letter Format की जानकारी नहीं है।

तो आइए आज के इस लेख में हम LIC Bond Missing Letter Format के बारे में जानते हैं। ताकि आप आसानी से अपने पॉलिसी बॉन्ड के खोने की जानकारी एलआईसी को दे सके। चलिए शुरू करते हैं।

एलआईसी डुप्लीकेट बॉन्ड के लिए दस्तावेज | Document for LIC Duplicate Bond

यदि आप अपना ओरिजिनल LIC Policy Bond खो चुके हैं और Duplicate Bond प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको LIC Bond Missing Letter के साथ-साथ कई सारे Documents भी जमा करने होंगे जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।

  • फॉर्म नंबर 3762 ( Indemnity Bond)
  • ₹100 का स्टांप पेपर non-judicial
  • LIC Bond Missing Letter
  • FIR कॉपी
  • 2 ओरिजिनल प्रीमियम रिसिप्ट
  • पहचान प्रमाण पत्र और पता प्रमाण पत्र
  • पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • Query Form
इसे भी पढे:
> LIC ECS Cancellation के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।
> LIC का डेथ क्लैम करने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

एलआईसी बांड मिसिंग एप्लीकेशन लेटर कैसे लिखे? | LIC Bond Missing Letter Format

जैसा कि हमने आपको बताया यदि किसी भी पॉलिसी धारक का पॉलिसी बॉन्ड खो जाता है तो उसे एलआईसी द्वारा Duplicate Policy Bond मिल जाता है लेकिन इसके लिए कई तरह के दस्तावेज भी जमा करने होते हैं।

इन दस्तावेजों में एक एप्लीकेशन लेटर होता है, जिसके माध्यम से हम एलआईसी कंपनी को Request करते हैं कि वह हमें हमारे पॉलिसी का डुप्लीकेट बॉन्ड प्राप्त कराएं।

तो चलिए LIC Bond Missing Letter Format को विस्तार पूर्वक समझते हैं।

सेवा में,

शाखा प्रबंधक

जीवन बीमा निगम

शाखा ब्रांच

दिनांक

विषय -: Duplicate Policy Bond के लिए प्रार्थना पत्र, पॉलिसी संख्या ………………

महोदय,

मैं ……………… (पॉलिसीधारक का नाम) ……………… की रहने वाला हूं। मैंने आपकी बीमा कंपनी से दिनांक ……………… को पॉलिसी संख्या वाली बीमा पॉलिसी ली थी।

मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि मुझे lic द्वारा जारी किया गया Original Policy Bond प्राप्त हो गया था। परंतु अनजाने में मैंने अपना Original Policy Bond खो दिया है। मैंने इससे कई जगह ढूंढने की कोशिश की परंतु मैं उसे खोजने में असमर्थ रहा।

इसलिए मैं आपसे यह अनुरोध करता हूं कि मुझे मेरे बीमा पॉलिसी का डुप्लीकेट पॉलिसी बांड जारी करने की कृपा करें।

मैं आपको यह वचन देता हूं कि Duplicate Policy Bond प्राप्त करने के बाद यदि मुझे ओरिजिनल पॉलिसी डॉक्युमेंट प्राप्त हो जाता है तो ओरिजिनल बॉन्ड कंपनी को लौटा दिए जाएंगे।

मैं अपने इस प्रार्थना पत्र आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी संलग्न कर रहा हूं।

धन्यवाद,

आपका विश्वासी ………………

पॉलिसी धारक का नाम ………………

पॉलिसी धारक के हस्ताक्षर ………………

पॉलिसी संख्या ………………

मोबाइल नंबर ………………

ऊपर दिए गए format के अनुसार आप अपने Duplicate Policy Bond प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र लिख सकते हैं। ध्यान रहे कि इस प्रार्थना पत्र के साथ आपको अन्य दस्तावेज भी LIC Branch में जमा करने होंगे।

इसे भी पढे:
> LIC मे नॉमिनी बदलने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।
> LIC का कोविड -19 फॉर्म कैसे डाउनलोड करे और उसे कैसे भरे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने LIC Bond Missing Letter Format के बारे में जाना। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लेटर लिखने के बारे में जानकारियां मिल पाए होंगे। किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

FAQ’s

1. एलआईसी पॉलिसी खो जाए तो क्या करें?

एलआईसी पॉलिसी खो जाने पर आप डुप्लीकेट पॉलिसी बांड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

2. क्या डुप्लीकेट पॉलिसी बांड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं?

जी नहीं, Duplicate Policy Bond के लिए ऑनलाइन केवल एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। परंतु बाकी सारी प्रक्रियाएं आपको ऑफलाइन करनी होंगी।

3. क्या Duplicate Policy Bond की मदद से पॉलिसी क्लेम किया जा सकता है?

जी हां, Duplicate Policy Bond की मदद से भी कर सकते हैं।

4. lic policy bond lost affidavit format क्या होगा?

पॉलिसी बांड खो जाने के लिए Affidavit के फॉर्मेट के लिए आप इसी एप्लीकेशन लेटर का फॉर्मेट इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप अपने lic agent की भी मदद ले सकते हैं।

5. डुप्लीकेट एलआईसी बांड के लिए एप्लीकेशन लेटर कैसे लिखे?

इस लेख में हमने आपको विस्तार पूर्वक एप्लीकेशन लेटर लिखने की जानकारी दी है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment