बॉन्ड पेपर क्या होता है और इसमे क्या डिटेल्स होती है | Bond Paper Kya Hota Hai

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Bond Paper Kya Hota Hai: एक bond paper बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, क्योंकि जब दो पक्षों में किसी तरह का प्रस्ताव स्वीकृत किया जाता है तो वह प्रस्ताव का एक लिखित प्रमाण होता है। बांड पेपर में सभी तरह की नियम एवं शर्तें लिखी होती हैं।

इसी प्रकार LIC द्वारा भी अपने ग्राहकों को पॉलिसी बॉन्ड पेपर दिया जाता है, जिसमें पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारियां दी हुई होती हैं। परंतु आज भी कई लोगों को नहीं पता है कि bond paper kya hota hai?

इसलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि lic bond paper kaise hota hai साथ ही इस लेख में हम LIC पॉलिसी बॉन्ड पेपर से संबंधित भी जानकारियां प्राप्त करेंगे।

बॉन्ड पेपर क्या होता है? | Bond Paper Kya Hota Hai?

जब हम किसी दूसरे व्यक्ति के साथ किसी एक कार्य को करने के लिए सहमत होते हैं या किसी दूसरे व्यक्ति के सामने किसी कार्य को करने का प्रस्ताव रखते हैं और उसे लिखित रूप में दूसरे व्यक्ति को देते हैं तो वह लिखित रुप ही अनुबंध (Bond) कहलाता है।

एक बॉन्ड पेपर में वह सभी जरूरी जानकारियां लिखी होती है जिस पर दोनों पक्ष आपस में सहमत होते हैं। दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच ही कार्य करता है। यानी एक अनुबंध किसी दो या उससे अधिक व्यक्तियों के बीच ही हस्ताक्षर किए जाते हैं।

इसे भी पढे:
> एलआईसी पॉलिसी का डूप्लकैट बॉन्ड कैसे बनवाए?
> एलआईसी मे सरेन्डर वैल्यू क्या होता है?

पॉलिसी बांड क्या है?

LIC पॉलिसी बांड वह दस्तावेज होता है, जो LIC द्वारा पॉलिसी धारक को बीमा कराते समय दिया जाता है। जब पॉलिसी धारक द्वारा LIC को बीमा का प्रस्ताव दिया जाता है और LIC उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो उसके बदले में इंश्योरेंस कंपनी अपने ग्राहकों को एक LIC पॉलिसी बांड प्रदान करती है।

LIC पॉलिसी बांड में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे – पॉलिसी से संबंधित नियम एवं शर्तें और अधिकार लिखा जाता है। जब पॉलिसी धारक इस पॉलिसी बांड को स्वीकार कर लेता है तभी LIC पॉलिसी धारक का जीवन बीमा करती है।

क्या LIC पॉलिसी बॉन्ड पेपर जरूरी है?

जी हां, एक LIC Policy Bond Paper बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि इसमें पॉलिसी धारक की हक की चीजें लिखी होती है और साथ ही पॉलिसी के सभी नियम एवं शर्तें भी लिखे होते हैं। इसीलिए LIC पॉलिसी बॉन्ड पेपर को Physical रूप में बिल्कुल सावधानीपूर्वक रखना चाहिए।

पॉलिसी बांड उस समय बहुत जरूरी होता है जब पॉलिसी धारक किसी तरह का ऋण ले रहा हो या अपना LIC Claim कर रहा हो। LIC पॉलिसी बॉन्ड पेपर की कॉपी भी हमेशा अपने पास रखनी चाहिए कि अगर पॉलिसी बांड पेपर गुम हो जाता है तो ऐसे में आपके पास उसका एक कॉपी रहेगा।

Duplicate policy bond के लिए आवेदन कैसे करें?

ऐसा कई बार होता है की पॉलिसी धारक अपना पॉलिसी बांड खो देते हैं। जैसे घर बदलने में या घर की साफ सफाई करने में अक्सर लोगों का पॉलिसी बांड खो जाता है इसके लिए LIC द्वारा Duplicate Policy Bond की सुविधा प्रदान की गई है, जिसका आवेदन पॉलिसी धारक कर सकता है।

  1. LIC पॉलिसी बॉन्ड का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको LIC का फॉर्म नंबर 3762 भरना होगा। जिसके साथ एक ₹100 का Stamp Paper भी लगाया जाएगा।
  1. Stamp Paper का Price लगभग हर राज्यों में अलग-अलग होता है इसलिए अपने LIC एजेंट द्वारा ही आप Stamp Paper के मूल्य की पुष्टि कर लेने के बाद इस्लाम पेपर खरीदे।
  1. कोशिश करें कि आप ₹100 या उससे अधिक रुपए के ही Stamp Paper लगाएं क्योंकि कम रुपए के Stamp Paper लगाने पर आपका डुप्लीकेट पॉलिसी बॉन्ड रिजेक्ट भी हो सकता है।
  1. Form 3762 को Stamp Paper पर Print किया जाता है और उसमें आवश्यक जानकारियां भरी जाती है।
  1. Stamp Paper और फॉर्म जमा करने के साथ पॉलिसी धारक को अपने Photo Id और कुछ व्यक्तिगत Document पर शेयर करने होते हैं।
  1. इसके साथ-साथ पॉलिसी धारकों को Duplicate Policy bond बनवाने के लिए ₹75 शुल्क के रूप में देना होता है।
  1. जब पॉलिसी धारा किया सभी दस्तावेज जमा कर देता है तो दो से तीन दिनों की अवधि के भीतर LIC द्वारा पॉलिसी धारक को डुप्लीकेट पॉलिसी बांड प्रदान कर दिया जाता है।
  1. इस तरह आसानी से पॉलिसी धारक Duplicate Policy bond Paper 2022 आसानी से दिया जा सकता है।
इसे भी पढे:
> एलआईसी हेल्थ इन्श्योरेन्स क्या है?
> एलआईसी आनंदा पोर्टल क्या है और इसके फायदे क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि bond paper kya hota hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको policy bond paper 2022 के बारे में पूरी जानकारी मिल पाई होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

FAQ’s

1. LIC Bond पेपर कितने दिन में आता है?

उत्तर – LIC Bond पेपर केवल 2 से 3 दिनों की अवधि के अंदर ही आ जाता है।

2. LIC बांड कैसे चेक करें?

उत्तर – यदि आप LIC बांड चेक करना चाहते हैं तो आपको अपने LIC ब्रांच ऑफिस में जाना होगा। इसके अलावा आप अपने LIC एजेंट से भी बात कर सकते हैं।

3. LIC बोर्ड कैसा होता है?

उत्तर – LIC बांड एक अनुबंध पत्र की तरह होता है जिस पर पॉलिसी धारक के पॉलिसी से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें लिखी हुई होती हैं।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment