Thursday, May 15, 2025

LIC Covid 19 Questionnaire form क्या होता है, यह क्यों भरा जाता है और कैसे भरा जाता है।

नमस्कार पाठको, हेल्लो दोस्तों आज के इस लेख में हम  LIC Covid 19 Questionnaire Form के बारे में जानकारी प्राप्त करी है। मित्रों LIC ने किसी भी पॉलिसी धारक को नई पॉलिसी लेने के लिए या किसी बंद पड़ी पॉलिसी को वापस चालू करवाने के लिए KYC और प्रपोजल फॉर्म के साथ LIC Questionnaire form भी अनिवार्य कर दिया है।

इसका मतलब है कि अब यदि आपको किसी LIC की कोई नई पॉलिसी लेनी है या बंद पड़ी पॉलिसी को चालू करवाना है तो आपको Questionnaire form  भी भरना पड़ेगा।

आज के लेख में हम जाने जानेंगे कि LIC Covid-19 Questionnaire form क्या होता है, यह क्यों भरा जाता है और कैसे भरा जाता है।

LIC का Questionnaire form क्या होता है?

मित्रों LIC ने किसी भी नए पॉलिसी धारक के लिए नई पॉलिसी लेने के लिए के संदर्भ में LIC Questionnaire form अनिवार्य किया है। LIC Questionnaire form में आपको पॉलिसी धारक के बारे में कोविड-19 से related और vaccination  से related सारी जानकारी देनी होती है।

LIC का Questionnaire form के सवाल

LIC Questionnaire form में आपको निम्न तरीके के सवाल पूछे जाते है।

  • आपका वैक्सीनेशन कब हुआ?
  • क्या आप कभी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे या नहीं?
  • क्या आप कभी क्वॉरेंटाइन में गए थे या नहीं?
  • क्या आप को किसी भी प्रकार की अन्य संक्रमित बीमारियां जैसे कि बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, थकान, फ्लू, डायरिया इत्यादि है या नहीं?
  • यदि आपने वैक्सीनेशन करवा लिया है तो Questionnaire form के साथ आपका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी लगेगा।
  • इसमें आपको जानकारी देनी होती है कि क्या आप कोविड वोरियर हो या नही? यदि है तो इसके बारे में संबंधित अस्पताल से आप के संदर्भ में जानकारी देनी होगी।
  • इन सब बातों से संबंधित आपको वह सारी जानकारी देनी होगी जो कोविड-19 से रिलेटेड हो सकती है

मित्रों LIC ने कुछ दिन पहले ही Questionnaire form का revised version number 7 निकाला है।जिसमें उन्होंने 10 point में आपसे कोविड-19 के बारे में जानकारी मांगी है। वह सारी जानकारियां आपको उस certificate में देनी होती है।

यदि आप Questionnaire form नहीं जमा करवाते हैं तो आपकी कोई भी नई पॉलिसी चालू नहीं होगी। यदि आप बंद पड़ी पॉलिसी को भी चालू कर देना चाहते हैं तो वह कार्य भी नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़े : Lic Nach Mandate Form Download Pdf | जाने कैसे इस फॉर्म को कैसे भरते है

Conclusion

आज आपने इस लेख में हमने LIC Covid 19 Questionnaire Form से संबंधित जानकारी प्राप्त करी है। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो। तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

धन्यवाद!

Q. LIC Questionnaire form क्या है?

Ans. यह LIC द्वारा जारी एक ऐसा form है जिसमे हर नए पॉलिसी धारक को अपने बारे में कोविड से सम्बंधित जानकारी देनी होती है।

Q. क्या यह form भरना अनिवार्य है?

Ans. जी हाँ! इस form को भरे बिना आप नयी पॉलिसी भी नहीं ले सकते और न ही आप किसी बंद पड़ी पॉलिसी को चालु करवा सकते है।

Agent सहायता
Agent सहायताhttp://agentsahayata.in
Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular