एलआईसी नोमीनैशन फॉर्म 3264 क्या होता है और इसे कैसे भरे | lIC nomination form 3264 in hindi

LIC Nomination Form 3264 in Hindi: जब भी हम कोई LIC Policy लेते हैं तो उसने हमें Nomination Form भी भरना पड़ता है। परंतु आज भी कई पॉलिसी धारकों को इस lic LIC Nomination Form 3264 in Hindi के बारे में जानकारी नहीं है जिसके कारण वह इस फॉर्म को भरने में गलतियां भी कर देते हैं। जिसके कारण पॉलिसी धारक को अपनी पॉलिसी क्लेम करते वक्त कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसलिए LIC Nomination Form 3264 in Hindi के बारे में जानना आवश्यक है। तो यदि आप भी LIC पॉलिसी के फॉर्म भर रहे हैं और आपको नॉमिनेशन फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आप आसानी से अपने नॉमिनेशन फॉर्म 364 को भर पाएंगे।

एलआईसी नॉमिनेशन फॉर्म 3264 क्या है? | LIC Nomination Form 3264 in Hindi

LIC Nomination Form एक ऐसा फॉर्म होता है, जो नॉमिनी के लिए भरा जाता है। यानी कि जब भी हम LIC Policy खरीदते हैं तो हमें एक नॉमिनी को भी चुनना पड़ता है। ताकि पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद वह नॉमिनी आपकी बीमा पॉलिसी का लाभ का दावा कर पाए।

इस नॉमिनी की जानकारी देने के लिए पॉलिसी धारकों को पॉलिसी खरीदते समय एक नॉमिनेशन फॉर्म भरना होता है। इसकी फॉर्म संख्या 3264 होती है।

इसे भी पढे:
> एलआईसी को बंद कैसे करे।
> बंद पड़ी एलआईसी को चालू कैसे करे।

एलआईसी नॉमिनेशन फॉर्म 3264 कैसे भरें? | How to fill lic nomination form 3264

अक्सर पॉलिसी धारक को Nomination form भरने में समस्याएं आती हैं। क्योंकि किसी भी नॉमिनेशन फॉर्म में सही जानकारी भरना बहुत ही जरूरी है। नहीं तो अब की पॉलिसी का लाभ आपके परिवार के सदस्यों को नहीं मिल पाएगा। सबसे पहले आप LIC Nomination form 3264 PDF Download कर लें।

तो चलिए LIC Nomination Form 3264 in Hindi को भरने की प्रक्रिया समझते हैं।

  • नॉमिनेशन फॉर्म भरने से पहले आप सबसे पहले ध्यान देगी आपके पास जो फॉर्म हो वह बिल्कुल सही हो। यानी कि आपके नॉमिनेशन फॉर्म पर Form No. 3264 लिखा होना चाहिए।
  • आपको यह फॉर्म इंग्लिश में मिलेगा। इसलिए आपको अपने नॉमिनी से संबंधित सभी जानकारी इंग्लिश में ही भरनी होगी।
  • सबसे पहले फॉर्म में जो खाली स्थान है, वहां पर बीमा धारक यानी Policyholder का नाम लिखा जाएगा।
  • अब My Relationship वाले कॉलम में आपको नॉमिनी के साथ अपना रिलेशन लिखना है। जैसे-यदि आप अपने बेटे को अपना नॉमिनी बना रहे हैं तो आपको उस जगह पर Son लिखना होगा।
  • अब ठीक आगे named के बाद खाली स्थान होगा जहां पर आप को Nominee का नाम लिखना है। यानी कि उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हैं।
  • अब आगे फॉर्म में aged के बगल में जो कॉलम है, वहां पर आपको नॉमिनी की उम्र लिखनी है। ध्यान रहे कि Nominee का उम्र 18 से ऊपर ही होना चाहिए।
  • अब आगे फॉर्म में आपका Address पूछा गया है। जहां पर आपको नॉमिनी का पता लिखना होगा। क्योंकि यह फॉर्म नॉमिनी के लिए भरा जा रहा है तो, इसमें सभी जानकारियां Nominee की होंगी।
  • ध्यान रहे कि Nominee के आधार कार्ड में जो पता दिया हुआ है, वहीं पता आपको लिखना होगा।
  • एड्रेस के बाद आपके Form में एक लाइन लिखी होगी। जिसका मतलब है की आप जिस व्यक्ति को Nominee बना रहे हैं, उसके under आपकी पॉलिसी का पैसा बिल्कुल सुरक्षित है। और आपके मृत्यु के बाद वह nominee आपकी पॉलिसी के लिए दावा करने योग्य होगा।
  • इसके नीचे Signed at के बाद खाली स्थान होगा। जहां पर आपको उस स्थान का नाम लिखना है जहां पर रहकर आप इस समय यह फॉर्म भर रहे हैं। यानी कि यदि आप इलाहाबाद में हैं और यह फॉर्म पर साइन कर रहे हैं तो आपको इलाहाबाद का नाम लिखना है।
  • अब This के आगे आपको तारीख लिखनी है। day of के आगे आपको महीने का नाम लिखना है और उसके बाद आपको साल का नाम लिखना है।
  • अब नीचे आपको sign करना होगा। सबसे पहला हस्ताक्षर Witness यानि गवाह का होगा। विटनेस वह व्यक्ति होना चाहिए। जिसके सामने आप यह फॉर्म भर रहे हैं और उसे आप की पॉलिसी और नॉमिनी के बारे में सभी जानकारियां हो।
  • उसके बगल में Signature of life assured के कॉलम में पॉलिसी धारक का sign होगा।
  • अब नीचे आपको एक और Witness का कॉलम दिखेगा जहां पर sign करना होगा। लेकिन यहां पर उस व्यक्ति का हस्ताक्षर होगा जिसने इस Nomination form को पॉलिसी धारक को हिंदी में समझाया हो।
  • जैसे यह नॉमिनेशन फॉर्म इंग्लिश में है। परंतु कई पॉलिसी धारक इंग्लिश नहीं समझते हैं तो उन्हें कोई दूसरा व्यक्ति पूरे फॉर्म को समझाता है। और उस दूसरे व्यक्ति का ही साइन उस जगह पर किया जाएगा।
  • परंतु यदि पॉलिसी धारक अपना साइन अंग्रेजी में ही कर रहा है तो एलआईसी द्वारा यह समझा जाता है कि पॉलिसी धारक को इंग्लिश आती है। तो नीचे वाले Witness box में किसी की साइन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस तरह आप आसानी से LIC Nomination Form 3264 in Hindi को भर पाएंगे।

इसे भी पढे:
> एलआईसी का प्रीमियम कैसे जमा करे।
> एलआईसी का पेंशन पोलं कौन सा है।

निष्कर्ष (Conclusion) 

आज के इस लेख में हमने आपको LIC Nomination Form 3264 in Hindi के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है इस लेख के माध्यम से आपको सारी जानकारी मिल पाई होगी।

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ’s

1. LIC Nomination form डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर: आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से एलआईसी नॉमिनेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। LIC Nomination Form आप यहा से भी डाउनलोड कर सकते है।

2. नॉमिनेशन फॉर्म में नॉमिनी कौन होता है?

उत्तर: नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जो पॉलिसी धारक के बाद उनकी पॉलिसी से संबंधित सभी तरह के बेनिफिट प्राप्त करता है और नॉमिनी ही पॉलिसी धारक की बीमा पॉलिसी का क्लेम करता है।

3. नॉमिनी चेंज करने का नॉमिनेशन फॉर्म कौन सा होता है?

उत्तर: यदि आप नॉमिनेशन चेंज फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको फॉर्म नंबर 3750 भरने की जरूरत होगी।

4. Lic nomination form 3264 किससे संबंधित होता है?

उत्तर: यह 3264 nomination form पॉलिसी खरीदते वक्त नॉमिनी appoint करने के लिए होता है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment