जीवन आनंद पॉलिसी क्या है और इसके लाभ क्या है | Jeevan Anand Policy LIC In Hindi

Jeevan Anand Policy LIC In Hindi: LIC अपने पॉलिसी धारकों के लिए अलग-अलग पॉलिसिया लाती रहती है जिससे कि पॉलिसी धारक अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से और अपनी सुविधानुसार पॉलिसी का चुनाव कर सके। इन्हीं में से एक लांच की गई LIC पॉलिसी का नाम जीवन आनंद पॉलिसी भी है और इसके बारे में कई पॉलिसी धारक जानना चाहते हैं।

चलिए आज के इस लेख के माध्यम से jeevan anand policy के बारे में समझते हैं। और इस पॉलिसी से संबंधित योग्यताएं लाभ को भी समझते हैं।

LIC जीवन आनंद पॉलिसी क्या है? | Jeevan Anand Policy LIC in Hindi

LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी Non-linked, Participating पॉलिसी है, जो पालिसी धारक को बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। LIC का यह प्लान पॉलिसी धारक को डैथ बेनिफिट प्रदान करने के साथ-साथ मैच्योरिटी बेनिफिट भी प्रदान करती है।

LIC की जीवन आनंद पॉलिसी को न्यू जीवन आनंद प्लान 915 भी कहते हैं। क्योंकि यह जीवन आनंद प्लान ऐसे तो कई सालों से चला आ रहा था लेकिन LIC ने 1 फरवरी 2020 को जीवन आनंद पॉलिसी में कुछ बदलाव करके इसका नाम न्यू जीवन आनंद पॉलिसी रख दिया।

LIC का यह प्लान Endowment Policy और Whole Life Policy के साथ उपलब्ध है।

LIC जीवन आनंद प्लान की योग्यताएं | Jeevan Anand Policy LIC Eligibility Criteria

  1. LIC जीवन आनंद प्लान में शामिल होने के लिए पॉलिसी धारक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
  1. इस प्लान के लिए LIC द्वारा मैच्योरिटी आयु 75 वर्ष रखी गई है।
  1. इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक के लिए समय और राशि कम से कम ₹1 लाख होगी और इसकी अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
  1. LIC न्यू जीवन आनंद की पॉलिसी अवधि कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
इसे भी पढे:
> LIC Ananda पोर्टल क्या है?
> एलआईसी का पेंशन प्लान कौन सा है?

जीवन आनंद पॉलिसी LIC के लाभ | LIC Jeevan Anand Policy Benefit

  1. LIC की जीवन आनंद पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक को Death Benefit का लाभ मिलता है। इसके अंतर्गत Basic Sum assured का सवा गुना और वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना अमाउंट इनमें से जो भी ज्यादा हो वह पॉलिसी धारक को मिलता है।
  1. LIC के इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को कुछ मृत्यु हितलाभ और बोनस भी प्रदान किए जाते हैं।
  1. जीवन आनंद पॉलिसी योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को Maturity Benefit में सम एश्योर्ड की राशि और कुछ बोनस प्रदान किए जाते हैं।
  1. इन सभी लाभ के अलावा पॉलिसी धारक को कुछ वैकल्पिक हितलाभ भी प्रदान किए जाते हैं जिसमें दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता हितलाभ राइडर शामिल है।
  1. इस पॉलिसी के अंतर्गत यदि पॉलिसी धारक में किसी Rider Benefit को लिया है तो वो बेनिफिट भी पॉलिसी धारक को प्रदान किया जाएगा।
  1. LIC की जीवन आनंद पॉलिसी में Paid Up Value 2 साल की होती है। इसके अंतर्गत यदि पॉलिसी धारक 2 वर्षों से ज्यादा प्रीमियम भरने के बाद प्रीमियम जमा नहीं करता है तो भी उसे Maturity benefit और Death Benefit में Paid Up value की राशि प्रदान की जाएगी।
  1. जीवन आनंद पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक को पॉलिसी सरेंडर करने की भी सुविधा प्रदान की जाती है।
  1. इसके साथ ही पॉलिसी धारक जीवन आनंद पॉलिसी के अंतर्गत 2 साल तक प्रीमियम भरने के बाद लोन भी ले सकते हैं।
  1. LIC जीवन आनंद योजना के अंतर्गत आप भी दिए जाते हैं जिसमें पॉलिसी धारक को 80c के अंतर्गत छूट मिलती है और आयकर अधिनियम की धारा 10 (10d) के अंतर्गत भी छुट मिलती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने Jeevan Anand Policy LIC in Hindi के बारे में जाना। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में सभी जानकारियां मिल पाई होंगी यदि आप इस लेख से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

FAQ’s

1. जीवन आनंद पॉलिसी कितने साल की होती है?

जीवन आनंद पॉलिसी 15 साल से 35 साल की होती है।

2. एलआईसी की जीवन आनंद योजना क्या है?

LIC की जीवन आनंद योजना एक non-linked और Participating योजना है। जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

3. 10 साल बाद जीवन आनंद का सरेंडर वैल्यू क्या है?

जीवन आनंद का सरेंडर वैल्यू पहले साल के प्रीमियम को छोड़कर भुगतान किए गए सभी प्रीमियम का 30% मिलता है।

4. क्या मैं अपनी जीवन आनंद पॉलिसी रद्द कर सकता हूं?

जी हां, आप 2 साल के प्रीमियम को जमा करने के बाद अपनी जीवन आनंद पॉलिसी को सरेंडर या रद्द कर सकते हैं।

1 thought on “जीवन आनंद पॉलिसी क्या है और इसके लाभ क्या है | Jeevan Anand Policy LIC In Hindi”

  1. जीवन आनंद पॉलिसी 30 साल के लिए हुई है पॉलिसी मैच्योर होने के बाद कितना बोनस मिलेगा ₹1000000 की पॉलिसी 30 वर्ष के लिए ली हुई है तो कुल कितनी राशि मिलेगी

    Reply

Leave a Comment