DAB Full Form In Lic In Hindi | DAB का फुल फॉर्म क्या होता है।

DAB Full Form In LIC In Hindi : दोस्तों, यदि आप LIC द्वारा बीमा पॉलिसी लेने का विचार कर रहे हैं और आपको एजेंट द्वारा DAB राइडर लेने का भी सुझाव दिया जा रहा है। लेकिन आप DAB Full Form के बारे में नहीं जानते हैं तो आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको DAB Full Form In LIC के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे जिसके माध्यम से आप यह समझ पाएंगे कि यह DAB Rider क्या है? और इसको लेने के क्या फायदे हो सकते हैं? तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

DAB का फुल फॉर्म क्या है? | Dab Full Form In Lic In Hindi

LIC के अंतर्गत DAB का फुल फॉर्म Double Accident Benefit है। इसे हिंदी में दोहरा दुर्घटना लाभ कहा जा सकता है। यह एक प्रकार का राइडर है, जो LIC द्वारा अपने ग्राहकों को अतिरिक्त मृत्यु लाभ उठाने के लिए दिया जाता है।

तो यदि आप DAB Rider full form ढूंढ रहे हैं तो इस का Full form भी Double Accident Benefit होता है।

बीमा में Double Accident Benefit क्या है? | DAB in LIC Means

तो जैसा कि हमने जाना Double Accident Benefit एक प्रकार का राइडर है, जो बीमा धारक को उसकी पॉलिसी के अंतर्गत दुर्घटना होने पर बीमित राशि के दोहरे भुगतान को दर्शाता है।

यह दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु के लिए भुगतान किया जाने वाला एक अतिरिक्त Death Sum Assured राशि है जो LIC द्वारा बीमा धारक को दिया जाता है। बीमा धारक इसे राइडर के रूप में अपनी पॉलिसी के साथ जुड़ सकता है और मृत्यु पर मृत्यु पर अतिरिक्त Financial Cover प्राप्त कर सकता है।

इसके बदले में पॉलिसी धारक से प्रति ₹1000 Sum Assured राशि पर ₹1 की दर से अतिरिक्त प्रीमियम राशि ली जाती है। यानी कि पॉलिसी धारक को Double Accident Benefit प्राप्त करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु किसी दुर्घटना में होती है तो ही उसे डबल एक्सीडेंटल बेनिफिट का लाभ दिया जाएगा यदि मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है तो उसे इस राइडर का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इसलिए यदि किसी पॉलिसी धारक की एक पॉलिसी प्राकृतिक कारणों से मृत्यु के लिए ली गई है, तो आप दूसरी राइडर डबल एक्सीडेंट बेनिफिट कभी प्राप्त कर सकते हैं। 

DAB Form Download

इसे भी पढे:
> PWB का फुल फॉर्म क्या होता है?
> DGH का फुल फॉर्म क्या होता है?

डबल एक्सीडेंट बेनिफिट के लिए योग्यता | DAB Eligibility Criteria

यदि कोई पॉलिसी धारक इस बेनिफिट का लाभ उठाना चाहता है तो उसे कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा

  • पॉलिसी धारक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम वर्ष 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके अंतर्गत मैच्योरिटी एज कि कोई न्यूनतम सीमा नहीं है परंतु अधिकतम सीमा 70 वर्ष रखी गई है।
  • इसके अंतर्गत पॉलिसी अवधि प्रीमियम भुगतान अवधि से पहले तय की गई है।
  • डबल एक्सीडेंट बेनिफिट प्रीमियम का भुगतान भी उसी मोड में किया जाएगा जैसे आप अपनी मूल पॉलिसी का भुगतान कर रहे हैं।
  • डबल एक्सीडेंट बेनिफिट की समस्या और राशि कम से कम ₹2 लाख होनी चाहिए और अधिकतम ₹100 लाख हो सकती है।

DAB Rider के क्या फायदे हैं?  | Benefit of DAB Rider

Double Accident Benefit जैसा किसके नाम से ही पता चलता है यह पॉलिसी धारकों को Sum Assured की दुगनी राशि प्रदान करता है। LIC के अंतर्गत इस राइडर के कई लाभ हैं जो कि इस प्रकार है -:

  • यदि किसी दुर्घटना के कारण पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को दोगुनी Sum Assured की राशि प्राप्त होती है।
  • यदि पॉलिसी धारक ने प्राकृतिक मृत्यु के मामले में अपनी बीमा पॉलिसी कराई है तो वह डबल एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर का लाभ लेकर दोनों स्थितियों में Sum Assured की राशि प्राप्त कर सकता है।
  • डबल एक्सीडेंट बेनिफिट का लाभ ऐसे पॉलिसी धारक नहीं उठा सकते जिन्होंने Suicide attempt किया हो या ड्रग्स लिया हो या किसी तरह के युद्ध में शामिल हुआ हो यदि पॉलिसी धारक किसी Criminal Activity में भी शामिल है तो उसे इस राइडर का लाभ नहीं मिलेगा।
इसे भी पढे:
> LIC NOP का फुल फॉर्म क्या होता है?
> MHR का फुल फॉर्म क्या होता है?

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने DAB Full Form In LIC In Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको DAB से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप एल आई सी से संबंधित और भी जानकारियां पाना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं।

FAQ’s

1. Double Accidental death क्या है?

Double accidental death को डबल एक्सीडेंट बेनिफिट ही कहते है है। कई बार लोग इसे Double accidental death Benefit भी कहते हैं।

2. LIC Double Accident Benefit form कैसे प्राप्त करें?

आप इस लिंक के माध्यम से LIC के Double Accident Benefit form को प्राप्त कर सकते हैं।

3. क्या एक्सीडेंटल डेथ में दोगुना भुगतान किया जाता है?

जी हां, आप डबल एक्सीडेंट बेनिफिट के अंतर्गत एक्सीडेंटल डेथ के लिए दुगना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी विस्तृत जानकारी इस लेख में बताई गई है।

4. डबल एक्सीडेंट बेनिफिट क्यों जरूरी है?

यदि आप DAB Rider अपने मूल बीमा राशि में शामिल करते हैं तो आपको मृत्यु के समय एक अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी मिल जाती है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment