एलआईसी आनंदा पोर्टल क्या है और इसके द्वारा किसी का इन्श्योरेन्स कैसे करे?

काफी समय पहले LIC ने अपने agent के लिए एक Ananda Portal की सुविधा शुरू की जिसके माध्यम से LIC agent आसानी से घर बैठे अपने Customers का LIC कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम LIC ananda portal kya hai, इसी के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे कि और किस तरह से agent अपने Customers का Insurance इस Portal के माध्यम से कर सकते हैं।

LIC Ananda पोर्टल क्या है? | lIC ananda portal kya hai

lic Ananda portal पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले यह जानना जरूरी है की lic ananda portal kya hai? तो हम आपको बताना चाहेंगे की LIC Ananda Portal एक ऐसा Portal है जो Insurance करने वाले agent के लिए बनाया गया है।

LIC agent Ananda Portal के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से अपने Customer का Insurance कर पाएंगे।

इस पोर्टल के माध्यम Agent प्रीमियम calculator का उपयोग करके Customers के लिए सही LIC प्लान भी चुन सकते है।

LIC Ananda पोर्टल पर Insurance करने से संबंधित आवश्यकताएं

LIC Ananda Portal के जरिए Insurance करने के लिए agent के पास कुछ चीजें होनी आवश्यक है जो इस प्रकार हैं -:

lic ananda portal kya hai 1
  • Agent के पास उसका agent ID और Password जरूर होना चाहिए।
  • LIC Agent के पास आधार कार्ड होना चाहिए और आधार कार्ड उसी मोबाइल नंबर से Link होना चाहिए जिस नंबर से आप का agent ID और Password बनाया गया है।
  • Agent के पास PC या Laptop जरूर होना चाहिए।

LIC Customer के लिए –

  • Agent जिस भी Customer का Insurance कर रहे हैं उनके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है और उनका मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड से Link होना चाहिए।
इसे भी पढे:
> LIC में Loan के लिए कैसे अप्लाई करे, तथा फॉर्म कैसे भरे
> LIC Death Claim का Time लिमिट कितना होता है ?

LIC Ananda पोर्टल के द्वारा कौन-कौन से insurance किए जा सकते है?

आनंद पोर्टल लगभग सभी तरीके के Insurance कर सकते है।

  • Endowment
  • Whole Life
  • Money Back
  • Health Plans
  • ULIP

LIC Ananda पोर्टल से Insurance कैसे करें?

LIC Ananda portal kya hai जानने के बाद अब हम समझते है की इसके माध्यम से Agent insurance कैसे करें? Ananda Portal के माध्यम से Insurance करना काफी आसान है। आप नीचे दी गई प्रक्रियाओं को अपनाकर Ananda Portalके माध्यम से अपने Customers का Insurance कर सकते हैं।

Step 1 – LIC Ananda Portal Login

  1. सबसे पहले आप Ananda Portal के Official Website पर जाएं।
  1. अब आपको अपना Agent ID से Ananda Portal Login करना है। Portal पर आपको Login करने से संबंधित से Option दिखाई देंगे जिनमें से आप किसी भी Option का उपयोग कर सकते हैं।
  1. अब आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको Continue पर Click करना है।
  1. अब एक नया पेज खुल कर आएगा जहां से आप अपने क्लाइंट का Premium Calculator कर सकते हैं।
  1. आपको प्रीमियम कैलकुलेट वाले Option पर Click करना है और अपने Customer का Premium Calculator करके Confirm & Proceed पर Click कर देना है।
  1. इसके बाद आपकी agent Detail खुलकर आएंगी जहां पर आपको अपना सभी agent डिटेल अच्छे से चेक कर लेना है और Generate Lead पर Click करना है।

Step 2 – Procedure of LIC Ananda E-KYC

  1. अब आगे आपको अपने Customer का आधार E-KYC करना होगा।
  1. जनरेट Link पर Click करते ही एक पेज ओपन होकर आएगा जहां पर आपको E-KYC करने का Option दिया जाएगा। आपको E-KYC वाले Link पर Click कर देना है।
  1. E-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको Customer का आधार कार्ड नंबर डालना है और एक Captcha डालना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद Submit पर Click करना है।
  1. सबमिट पर Click करते ही एक नया पेज खोलकर आएगा जहां पर आपको कोई Option दिखाई देंगे और आपको उन Option में से केवल E-KYC का Option चुनना है।
  1. Click करते ही एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर एक Passcode पूछा जाएगा जो कि एक पासवर्ड की तरह होगा इसलिए वहां पर आप अपना याद रखने वाला पासवर्ड डाल सकते हैं। अब आपके सामने एक फाइल डाउनलोड होगी जिससे आपको Customer के E-KYC के लिए अपलोड करना रहेगा।
  1. अब आप वापस से अपने Ananda Portal पर जाना है और वहां पर जो E-KYC का पेज खुला होगा उस पर Proceed कर देना है।
  1. Proceed पर Click करते ही आपको अपने Customer का मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना है जो आपने E-KYC करते वक्त Passcode बनाया था। और साथ ही जो फाइल डाउनलोड हुई है उसे भी Upload कर देना है।
  1. फिर से Customer के मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा जिससे आपको डालकर Continue पर Click कर देना है।
  2. E-KYC करते ही आपके पास Customer का सभी Detail आ जाएगा। अब आपको उस पर से भी Continue पर Click कर देना है।

Step 3 – Procedure of LIC Ananda Registration & Online Payment

  1. इसके बाद आपको Customer के Insurance के लिए फॉर्म भरना है। जैसा आप पहले से ही अपना 300 नंबर फॉर्म Insurance के लिए भरते हैं।
  1. उस फॉर्म में Customer से संबंधित सभी जानकारियां और Insurance से संबंधित सभी जानकारियां आपको भर देनी है जब सभी जानकारियां भर दी जाएंगी तब आपको Save & Proceed पर Click करना है।
  1. Click करने के बाद आपको Payment करने का Option आएगा। जिसमें आपको दो Option दिए जाएंगे एक Online Payment और दूसरा BOC Proposal का।
  1. अपन दोनों में से कोई भी Payment Option चुन करके अपने ग्राहक से Payment ले सकते हैं।
  1. इस तरह से आप Ananda Portal पर किसी भी Customer का आसानी से Insurance कर पाएंगे।
इसे भी पढे:
> इन 3 तरीके से अपने बंद पड़ी LIC पालिसी को फिर से चालू करे
> Google Pay से LIC प्रीमियम कैसे जमा करें बहुत ही आसानी से

LIC Ananda पोर्टल द्वारा Insurance के फायदे | Benefits of Ananda Portal

  • Ananda Portal LIC Agent को काफी सुविधा प्रदान करते हैंऔर इसके कई फायदे भी हैं।
  • LIC agent को किसी भी Customer के घर जाने की जरूरत नहीं होगी और वह अपने घर से ही Online तरीके से किसी भी व्यक्ति का LIC पूरा कर पाएंगे।
  • Ananda Portal की मदद से LIC agent ज्यादा से ज्यादा लोगों का Insurance कर सकते हैं। क्योंकि Online तरीके से यह काफी कम समय में पूरा हो जाता है।
  • जब जीवन बीमा कराने वालों की संख्या बढ़ती है तो Agents की क्लब की सदस्यता के लिए भी काफी लाभान्वित होते हैं।
  • Ananda Portal की मदद से Agent किसी भी समय और कहीं भी Insurance पूरा कर सकते हैं।
  • Ananda Portal के माध्यम से बीमा कराने पर agent और ग्राहक दोनों के ही अन्य खर्चे बचाए जा सकते हैं।
  • Ananda Portal की मदद से बीमा करने पर agent को किसी भी तरह का पेमेंट लेने में भी काफी आसानी होती है क्योंकि आज के समय में लगभग ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट देना पसंद करते हैं तो agent आसानी से अपना भुगतान भी ले सकता है।
  • Ananda Portal में ऑनलाइन बीमा होता है तो इसमें किसी भी तरह की गलती होना मुश्किल है। और यदि किसी तरह की जानकारी लिखने में गलती हो जाती है तो पेमेंट करने से पहले View & Edit का Option भी दिया जाता है जिसके माध्यम से उस गलती को सुधारा जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि LIC Ananda Portal kya hai? साथ ही हमने आपको यह भी जानकारी दी कि LIC Ananda Portal में किस तरह से agent अपने Customer का Insurance कर सकते है।

उम्मीद है किअब आपको समझ मे आज्ञा होगा की ananda portal kya hai और इस प्रक्रिया के माध्यम से आपको कोई भी Insurance करने में मुश्किल नहीं आएगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने सगे संबंधियों के साथ अवश्य शेयर करें।

FAQ’s

1. मैं Ananda Portal पर कैसे लॉगिन कर सकता हूं?

उत्तर – Ananda Portal पर agent को लोगिन करने के लिए 6 Option दिए जाते हैं जिनमें से आप कोई भी Option के द्वारा Ananda Portal पर लॉग इन कर सकते हैं।

2. LIC आनंदा E-KYC कैसे करें?

उत्तर – LIC आनंदा E-KYC करने की प्रक्रिया भी हमने इस लेख में बताई है कृपया लेख पूरा पढ़ें।

3. LIC पर कितना प्रीमियम अमाउंट पर Insurance किया जा सकता है?

उत्तर – 10 फरवरी 2012 से प्रीमियम अमाउंट की लिमिट ऑन द Portal से हटा दी गई है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

1 thought on “एलआईसी आनंदा पोर्टल क्या है और इसके द्वारा किसी का इन्श्योरेन्स कैसे करे?”

Leave a Comment