LIC चाइल्ड मनी बैक प्लान 932 क्या है और इसके फायदे क्या है | LIC Child Money Back Plan 932 Reviews

दोस्तों, आज के इस लेख में हम LIC Child Money Back Plan 932 Reviews करने वाले हैं। ऐसे कई LIC पॉलिसी धारक है जो अपने बच्चों के लिए LIC चाइल्ड मनी बैक प्लान में निवेश करना चाहते हैं परंतु उन्हें इस प्लान के बारे में सही जानकारियां नहीं है। इसीलिए वे Best LIC Plan for Child में जानकारी पाना चाहते हैं ताकि वे इस LIC की इस योजना को समझ कर अपने बच्चे के लिए इस प्लान में निवेश कर पाए। तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

LIC चाइल्ड मनी बैक प्लान क्या है? | LIC Child Money Back Plan 932 Reviews

LIC द्वारा बच्चों के लिए यह चाइल्ड मनी बैक प्लान डिजाइन किया गया है। इस प्लान का टेबल नंबर 932 है। जी हां दोस्तों, ऐसे तो LIC चाइल्ड मनी बैक प्लान कई समय पहले ही लॉन्च हो चुका है परंतु LIC ने न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान 832 में कई सारे सुधार किए और इस प्लान को फिर से 1 फरवरी 2020 को लांच किया।

LIC द्वारा इस प्लान का नाम LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान रखा गया और इसका टेबल नंबर 932 रखा गया। LIC की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक योजना एक Non-Linked, Participating व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।

इस योजना में मुख्य रूप से बच्चों को उत्तरजीविता लाभ प्रदान किया जाता है। यह प्लान बच्चों की शिक्षा विवाह एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसके साथ ही LIC इस योजना पर बच्चों को जीवन सुरक्षा कवर भी प्रदान करती है।

एलआईसी चाइल्ड मनी बैक प्लान 932 विवरण | Features of LIC Child Money Back Plan

इस एल.आई.सी. चाइल्ड प्लान की कई सारी विशेषताएँ निम्न है-

  1. LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान बच्चों को 18 वर्ष की उम्र, 20 वर्ष की उम्र तथा 22 वर्ष की उम्र में उत्तरजीविता लाभ दिया जाता है।
  2. यह योजना अपने बच्चों के लिए माता-पिता या दादा-दादी द्वारा खरीदा जा सकता है।
  3. इस योजना में परिपक्वता लाभ में बीमा राशि और बोनस दोनों का मिलाकर भुगतान किया जाता है।
  4. एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान आपको सरवाइवल बेनिफिट, मेच्योरिटी बेनिफिट और डेथ बेनिफिट प्रदान करता है।
  5. LIC खरीदने की तारीख से 15 दिन के अंदर इस प्लान को लौटाया जा सकता है।
  6. इस प्लान में 15 दिन का ग्रेस पीरियड शामिल किया गया है।
  7. LIC New Children Money Back Plan 932 में प्रीमियम पेमेंट मोड वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक जैसे चार विकल्प है।
इसे भी पढे:
> LIC मे NPS क्या होता है और इसके क्या फायदे है

> LIC के 1 करोड़ टर्म इन्श्योरेन्स के बारे पूरी जानकारी हिन्दी मे

न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान की पात्रता | LIC New Children Money Back plan Eligibility Criteria

  1. LIC Plan No. 932 में शामिल होने के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र 0 और अधिकतम उम्र 12 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी कि कोई भी माता-पिता बच्चे के पैदा होने वाले दिन से ही यह प्लान अपने बच्चे के लिए ले सकते हैं।
  1. इस प्लान के लिए न्यूनतम Sum assured राशि ₹1,00,000 निर्धारित की गई है जिसमें अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
  1. LIC New Children Money Back Plan के लिए 25 वर्ष का पॉलिसी टर्म होना चाहिए।
  1. LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान के लिए न्यूनतम ₹24000 वार्षिक प्रीमियम जमा करना जरूरी है।

LIC Child Money Back Plan 932 Premium Payment chart

आयु मूल बीमा राशि (Sum Assured)
 1,00,0002,00,0005,00,000
0 वर्ष4415883022,075
5 वर्ष570011,40028,500
10 वर्ष806016,12040,300
12 वर्ष939018,78046,950
LIC Child Money Back Plan 932 Reviews
LIC Child Money Back Plan 932 Reviews

चाइल्ड मनी बैक प्लान 932 के फायदे | LIC Child Money Back Plan 932 Benefits

LIC Child Money Back Plan 932 Review के अंतर्गत इसके कुछ फायदे भी शामिल किए गए हैं जो कि इस प्रकार है।

  • यहां पर बच्चों के लिए डेथ बेनिफिट की भी व्यवस्था की गई है। जहां पर भुगतान किए गए प्रीमियम का 7 गुना प्रदान किया जाएगा।
  • LIC 932 Plan में बच्चों को सर्वाइवल बेनिफिट भी दिया जाता है। जहां पर बच्चों को 18 वर्ष की उम्र में 20 वर्ष की उम्र में और 22 वर्ष की उम्र में मूल बीमा राशि का 20% भुगतान किया जाता है।
  • एलआईसी चाइल्ड मनी बैक प्लान के अंतर्गत बच्चों को मैच्योरिटी बेनिफिट भी दिया जाता है जिसमें सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी शामिल किया जाता है।
  • LIC चाइल्ड मनी बैक प्लान एक पार्टिसिपेटिंग प्लान है इसीलिए यहां पर पॉलिसी धारक को लाभ में भी भागीदारी मिलती है।
  • यहां पर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके LIC की Premium Waiver Benefit Rider के लाभ का विकल्प भी ले सकते हैं।
  • LIC चिल्ड्रन मनी बैक प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारक मृत्यु लाभ या परिपक्वता लाभ इंस्टॉलमेंट में भी प्राप्त कर सकता है।
  • Child Money Back Plan 932 LIC में अर्धवार्षिक एवं वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करने पर छूट मिलती है। इसके साथ ही अगर 2 लाख से ज्यादा Sum Assured का बीमा लेते हैं तो इसमें भी छूट प्राप्त की जा सकती है।
  • यदि किन्ही कारणों से पॉलिसी धारक पॉलिसी को सरेंडर करवाना चाहते हैं तो 2 साल का पूरा प्रीमियम भुगतान करने पर इसे सरेंडर करवाया जा सकता है।
  • यहां पर पॉलिसी धारक अपने चाइल्ड मनी बैक प्लान के खिलाफ लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। जहां 80% से 90% तक का लोन मिल जाता है।
  • LIC की चाइल्ड मनी बैक प्लान मे 80C और 10 10 (D) के अंतर्गत कर छूट मिलती है।
इसे भी पढे:
> जीवन आनंद पॉलिसी क्या है और इसके लाभ क्या है

> LIC का SIIP प्लान क्या है और इसके फायदे क्या है
LIC Child Money Back Plan 932 Reviews
LIC Child Money Back Plan 932 Reviews

LIC New Child Money Back Policy में मिलने वाले छुट

LIC Child Money Back Plan 932 Reviews
LIC Child Money Back Plan 932 Reviews

LIC child Money Back Plan Calculator

नीचे दिये गए टेबल के माध्यम से आप आसानी से समझ सकते है की LIC Child money back plan premium कैसे calculate किया जाएगा।


lic child money back plan 932 maturity calculator
lic child money back plan 932 maturity calculator

Conclusion

इस लेख में हमने LIC Child Money Back Plan 932 Reviews को समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको LIC द्वारा लांच की गई चाइल्ड मनी बैक प्लान 932 की सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। 

यदि आप LIC के Children Money Back Plan से संबन्धित कोई अन्य जानकारियाँ पाना चाहते है तो हमे कमेंट करके बताएं।

साथ ही यदि इस पोस्ट में कुछ अन्य जानकारियाँ एड करने की जरूरत है तो कृपया हमे जरूर बताएं ताकि हम इस योजना से संबन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट मे दे सके।

FAQ’s

1. बच्चों का मनी बैक प्लान क्या है?

LIC द्वारा बच्चों के लिए LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान लॉन्च किया गया है जो कि 0 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए है।

2. LIC में नवजात शिशु के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है?

LIC में नवजात शिशु के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान है, जिसकी पूरी जानकारी हमने इस लेख में बताइए।

3. चाइल्ड प्लान पॉलिसी क्या है?

चाइल्ड प्लान पॉलिसी एक ऐसी पॉलिसिया होती है, जो खासकर बच्चों के लिए ही डिजाइन की जाती है। इस प्लान को माता-पिता अपने बच्चों के लिए खरीद सकते हैं ताकि उनके भविष्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।

4. LIC 932 प्लान का नाम क्या है?

LIC 932 प्लान का नाम न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment