LIC customer Portal मे न्यू यूजर रेजिस्ट्रैशन कैसे करे | LIC Registration Kaise Kare

LIC Registration Kaise Kare: दोस्तों, यदि आपने LIC पॉलिसी ली है और आप LIC कि सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको LIC के ई-पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि LIC Registration कैसे करेतो आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

क्योंकि आज के इस लेख में हम जानेंगे कि LIC new user registration kaise kare साथ ही हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी समझाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

LIC मे रजिस्ट्रेशन कैसे करें | LIC Registration Kaise Kare

एलआईसी में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आपको केवल नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा और आप LIC Portal पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आप LIC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आप क्रोम ब्राउज़र पर जाएं और LIC सर्च करें। अब आपके सामने जो पहली वेबसाइट खोल कर आएगी वही LIC की अधिकारिक वेबसाइट होगी।
  • लिंक (LIC Customer Portal) पर क्लिक करके आप डायरेक्ट LIC की कस्टमर पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको New User और Registered User दो ऑप्शन दिख रहे होंगे। जिनमें से आपको New User के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • New User पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Enrollment Form खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने पॉलिसी से संबंधित और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे Policy Number , Enrollment Premium, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ,पैन कार्ड नंबर इत्यादि।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद आप Proceed पर क्लिक करें।
  • Proceed पर क्लिक करने के बाद आपको अपना User Name और Password चुनना होगा। ताकि रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाए।
  • Username और Password चुन लेने के बाद आप Submit पर क्लिक कर दें। तो अब आप इस तरह LIC रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
इसे भी पढे:
> LIC पॉलिसी मे नाम कैसे चेंज करवाए?

> बंद पड़ी LIC पॉलिसी को दोबारा चालू कैसे करे?

LIC Portal पर Login करने की प्रोसेस क्या है?

  • अगर आपने रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो आपको LIC पोर्टल पर Login करने की जरूरत होगी तभी आप ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। तो चलिए समझते हैं कि LIC पोर्टल पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कैसे करें?
  • सबसे पहले आप LIC के Customer portal पर चले जाएं जिसकी लिंक हमने ऊपर दी हुई है।
  • कस्टमर पोर्टल पर जाने के बाद अब आप New user की जगह Registered User पर क्लिक करेंगे। क्योंकि अब आपने LIC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है।
  • रजिस्टर्ड यूजर पर क्लिक करने के बाद आपको अपना User ID और Password लिखना है। और उसके नीचे Date of Birth लिखना है।
  • जानकारियां भर देने के बाद Sign in पर क्लिक करें। आप आसानी से और सफलतापूर्वक LIC के आधिकारिक पोर्टल पर Login हो जायेंगे।
  • Login करने के बाद आपका होम पेज खुल जाएगा। जहां पर आप अपनी पॉलिसियों से संबंधित सभी तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ-साथ आप LIC की पॉलिसी का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

एलआईसी के साथ रजिस्ट्रेशन क्यों करें?

LIC के साथ रजिस्ट्रेशन करने के कई फायदे हैं जो कि इस प्रकार है

  1. LIC के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेने पर आप उनकी e-services का फायदा उठा सकते हैं।
  • पॉलिसी धारक अपने सभी प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन तरीके से ही कर सकता है। साथ ही भुगतान की रसीद भी डाउनलोड कर सकता है। इससे पॉलिसी धारकों को बार-बार ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • आप Life Insurance Corporation of India में ऑनलाइन पोर्टल पर केवल एक ही नहीं बल्कि कई सारी पॉलिसिया जोड़ सकते हैं। घर बैठे आराम से ही अपने सभी पॉलिसियों से संबंधित जानकारी रख सकते हैं।
इसे भी पढे:
> LIC पॉलिसी को बंद कैसे करे?

> LIC पॉलिसी पर लोन कैसे ले?

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि LIC registration kaise kare उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप अब आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। अगर ये पोस्ट आपको पसंद आया है तो इसे आने एजेंट दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर ताकि उन्हे भी हमारी वेबसाईट के बारे मे पता चले। LIC से संबंधित कोई और जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट करें।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

FAQ’s

1. अपनी LIC कैसे चेक करें?

आप LIC की ऑनलाइन कस्टमर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपने पॉलिसियों से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

2. LIC app कैसे डाउनलोड करें?

आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर LIC Customer portal टाइप करें। आपके सामने LIC का app आ जाएगा जिससे आप इंस्टॉल कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन एलआईसी प्रीमियम पेमेंट कैसे करें?

ऑनलाइन LIC प्रीमियम पेमेंट करने के लिए आपको सबसे पहले LIC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी जानकारी इस लेख में बताई गई है।

4. एलआईसी लॉगिन कैसे करें?

LIC लॉगिन करने की प्रक्रिया हमने इस लेख में बताई है। कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment