LIC मे पॉलिसी धारक को बोनस कब मिलता है | lIC me bonus kab milta hai 

आपने कई बार भारतीय जीवन बीमा निगम पॉलिसी में बोनस के बारे में सुना होगा। लेकिन ज़्यादातर पॉलिसी धारकों को यह जानकारी नहीं होती है की LIC me Bonus Kab Milta Hai और कितना मिलता है क्युकी एलआईसी की भी कुछ नियम होते है की आपका प्लान जीतने का है उसका कुछ प्रतिशत ही बोनस के रूप मे दिया जाता है और इसी पोस्ट मे हम LIC ka Bonus Kaise Milta Hai वो भी जानेंगे।

तो आज इसी सवाल का जवाब आज हम आपको इस लेख में देने वाले हैं और जानने वाले हैं कि एलआईसी मे बोनस कब मिलता है और किन पॉलिसी के अंतर्गत बोनस दिया जाता है। तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

LIC में बोनस का क्या मतलब होता है?

हालांकि बोनस शब्द से ही यह समझ आ रहा है कि यह बीमित राशि के अलावा मिलने वाली अतिरिक्त राशि है जो LIC अपने पॉलिसी धारकों को प्रदान करती है।

यह बोनस की राशि पॉलिसी धारकों को पॉलिसी मैच्योर होने या मृत्यु की स्थिति में पॉलिसी क्लोज़ करने के समय दी जाती है।

बोनस किसे मिलता है?

तो सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि LIC सभी पॉलिसी धारकों को बोनस प्रदान नहीं करती है यह केवल कुछ पॉलिसी प्लान पर ही बोनस प्रदान करती है जिसमें ज्यादातर पार्टिसिपेटरी प्लांट शामिल होता है।

जीवन बीमा कंपनी हर साल LIC Bonus Rate Chart निकालती है, जिससे यह पता चलता है कि किन किन LIC पॉलिसी के ऊपर बोनस देय होगा।

LIC बोनस को निकाला कैसे जाता है?

दरअसल अक्सर लोगों का यह प्रश्न होता है कि Life Insurance Bonus कैसे निकाला जाता है। तो हम आपको बता दें कि पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी का जो प्रीमियम जमा करते हैं उस प्रीमियम का कुछ हिस्सा LIC Government Security और कुछ हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करती है।

अब इन निवेश के माध्यम से LIC को जो भी लाभ प्राप्त होता है उसे वह पॉलिसी धारकों में बांटती है। लेकिन यहां पर LIC बोनस प्राप्त करने के लिए यह निर्भर करता है कि आपने कौन सी जीवन बीमा पॉलिसी ली हुई है। अगर आपने ऐसी पॉलिसी में हिस्सा लिया है जिसके अंतर्गत LIC द्वारा बोनस प्रदान किया जाता है तो आप बोनस पाने के योग्य है।

इसे भी पढे:
> NACH क्या होता है?
> LIC की सरेन्डर वैल्यू क्या होता है।

LIC में बोनस कब मिलता है? lic me bonus kab milta hai?

LIC में बोनस पॉलिसी धारकों को मेच्योरिटी डेट पूरा होने पर या डेथ क्लेम करने पर दिया जाता है और किसी किसी प्लान मे आपको हर 5 साल मे एक बार बोनस मिलता है और मान लीजिए आपका पॉलिसी 20 साल का है तो इसमे आपको 3 बार बोनस मिलेगा और चौथे बार मे आपका पॉलिसी mature हो जाएगी।

उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आपने 20 वर्षों के लिए कोई पॉलिसी ली है तो आप के 20 वर्ष पूरा हो जाने के बाद जब आप अपनी पॉलिसी क्लेम करेंगे तो आपको सम एश्योर्ड राशि के साथ-साथ बोनस राशि भी दी जाएगी।

अगर आपके 20 वर्ष समाप्त होने से पहले ही मृत्यु हो जाती है और नॉमिनी द्वारा पॉलिसी क्लेम किया जाता है तब नॉमिनी को सम एश्योर्ड राशि के साथ साथ उतने समय तक का इकट्ठा किया हुआ बोनस भी दिया जाएगा।

LIC का बोनस कैसे calculate करते हैं?

तो चलिए हम यह भी जान लेते हैं कि आप अपना LIC बोनस कैलकुलेट कैसे कर सकते हैं। LIC बोनस कैलकुलेट करने से पहले हम आपको यह बता दें कि LIC द्वारा हर साल एक LIC बोनस रेट चार्ट जारी किया जाता है और उसी रेट चार्ट के हिसाब से LIC बोनस कैलकुलेट होता है।

LIC प्रति हजार रुपए की बीमित राशि पर बोनस कैलकुलेट करती है। जिसका रेट प्लेन और उसके टाइम के हिसाब से अलग-अलग होता है।

 उदाहरण के लिए: अगर आपने न्यू जीवन आनंद प्लान 15 वर्षों के लिए लिया है और आपकी समय और राशि ₹1,00,000 से कम है या उससे अधिक है तो उसका रेट 37 होगा। अब आपका यह रेट हजारों रुपए की बीमित राशि पर तय किया गया है।

तो इस तरह अगर आपने ₹1,00,000 की पॉलिसी ली है तो इसका बोनस ₹37 के हिसाब से ₹3700 होगा। और यह पॉलिसी अगर 15 वर्षों के लिए है तो आप 3700 में 15 से गुना कर देंगे और आप की बोनस की कुल रकम 55,500 होगी।

इसी तरह सभी प्लांस के लिए अलग-अलग बोनस रेट निर्धारित किए जाते हैं।

image 2
image 3
इमेज क्रेडिट: Insurancefunda
इसे भी पढे:
> LIC मे ECS क्या होता है?
> LIC आनंदा पोर्टल क्या है और कैसे इस्तेमाल करे।

जीवन बीमा बोनस के प्रकार

जीवन बीमा अपने ग्राहकों को कई अलग-अलग तरह के बोनस प्रदान करती है जो कि निम्न प्रकार से हैं

  1. सिंपल रिवर्सनरी बोनस
  2. कंपाउंड रिविजनरी बोनस
  3. टर्मिनल बोनस
  4. इंट्रिम बोनस

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि LIC me Bonus Kab Milta Hai इस लेख के माध्यम से आप आसानी से अपना लाइफ इंश्योरेंस बोनस कैलकुलेट कर पाएंगे और यह जान पाएंगे कि आपको अपनी पॉलिसी पर कितना बोनस मिलेगा। दोस्तों अगर ये पोस्ट पढ़ कर आपको अच्छा लगा होतो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

FAQ’s

1. मैं अपना LIC बोनस कैसे चेक कर सकता हूं?

आप अपना LIC Bonus check Sms के द्वारा कर सकते हैं। आपको पॉलिसी नंबर और बोनस लिखकर अपने रजिस्टर्ड नंबर से 56767877 पर एसएमएस भेजना है। आपके मोबाइल पर तुरंत आप का बोनस कैलकुलेट होकर आ जाएगा।

2. LIC मनी बैक पॉलिसी में निहित बोनस क्या है?

हमने इस लेख में LIC बोनस रेट चार्ट की इमेज लगाई है जहां पर आप बोनस रेट देख सकते हैं।

3. LIC बोनस रेट चार्ट कैसे प्राप्त करें?

LIC बोनस रेट चार्ट 2022 23 की इमेज हमने इस लेख में लगाई है जहां से आप अपना बोनस चार्ट देख सकते हैं।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

1 thought on “LIC मे पॉलिसी धारक को बोनस कब मिलता है | lIC me bonus kab milta hai ”

  1. Can I get bonus if I surrendered the policy after 12 years.I took the policy for a sum insured Rs 5 lakh for 21 years under Jeevan Anand in August 2010 and now request for surrendering the same

    Reply

Leave a Comment