lIC IPO और शेयर मे इनवेस्टमेंट कैसे करे | lIC IPO me invest kaise kare

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

अगर आप जानना चाहते हैं कि LIC IPO me Invest Kaise Kare तो आज का यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। ऐसे कई निवेशक है जो LIC के IPO में इन्वेस्ट करना चाहते हैं साथ ही LIC shares में भी निवेश करना चाहते हैं।

लेकिन निवेश करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ना होने के कारण वह IPO या शेयर में इन्वेस्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आइए आज के इस लेख में हम आपकी मदद करते हैं और जानते हैं कि LIC IPO me Invest Kaise Kare साथी हम आपको LIC IPO डेट एंड प्राइस के बारे में भी जानकारी देंगे।

LIC IPO कब लांच हुआ?

LIC IPO me Invest Kaise Kare जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि LIC IPO launch date क्या है और इसकी प्राइस क्या है?

हम आपको बता दें कि LIC IPO 4 मई 2022 को लांच हुआ था। इसकी प्राइस ₹902 से लेकर ₹949 प्रति शेयर तक रखी गई थी। साथ ही LIC IPO में अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई थी जैसे सभी कर्मचारियों के लिए, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और पॉलिसी धारकों के लिए।

पॉलिसी धारकों को LIC IPO में निवेश करने के लिए ₹60 प्रति शेयर छूट भी दी गई थी। इसके अलावा जो LIC के कर्मचारी थे उन्हें प्रति शेयर छूट ₹45 दी गई थी।

परंतु इस समय 14 जनवरी 2023 को LIC का शेयर प्राइस ₹712.3 है। आप अभी भी LIC के शेयर में आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढे:
> Google Pay से एलआईसी का प्रीमियम कैसे जमा करे।
> एलआईसी पॉलिसी पर लोन कैसे ले।

LIC का IPO कैसे खरीदें? । LIC iPO me invest kaise kare?

LIC IPO में निवेश करने के लिए आपको सबसे पहले एक डिमैट अकाउंट की जरूरत होगी। ऐसे तो कई ट्रेडिंग एप हैं जिन पर आप अपना डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं। जैसे – Grow App, Upstox, Zeerodha, इत्यादि।

अगर अभी तक आपने पर अकाउंट नहीं बनाया है तो आप लिंक पर क्लिक करने बना सकते है। Upstox मे अकाउंट बनाए।

लेकिन आज हम आपको Upstox के माध्यम से LIC IPO में इन्वेस्ट करने की प्रक्रिया को बता रहे हैं। तो आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

  • सबसे पहले Upstox ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ले और अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से इसमें डिमैट अकाउंट ओपन करें।
  • डिमैट अकाउंट खोलते समय ध्यान रखें कि आप उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें जो मोबाइल नंबर आप के आधार कार्ड से लिंक हो।
  • डिमैट अकाउंट ओपन कर लेने के बाद अब आप Upstox में अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब आप सबसे नीचे नेविगेशन बार में दिए गए Discover विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको Invest in IPO का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें आपको तीन विकल्प मिलेंगे। LIC Policy Holders, All investors और LIC Employees।
  • तो अगर आप पॉलिसी धारक है तो आपको LIC Policy Holders को choose करना है। अगर आप LIC के कर्मचारी हैं तो आपको LIC Employees के ऑप्शन को choose करना है। लेकिन अगर आप कोई अन्य निवेशक है तो आप All investors के विकल्प को choose करें।
  • अपनी सुविधानुसार किसी भी एक विकल्प का चुनाव कर लेने के बाद आपको LIC के IPO से संबंधित सभी जानकारियां दिखेंगी।
  • अब उसी पेज में सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Apply का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Lot के ऑप्शन में select करना है कि आप मिनिमम कितने शेयर LIC के खरीदना चाहते हैं। और उसके नीचे आपको Price Select करना है कि आप एक Lot कितने प्राइस में खरीदना चाहते हैं।
  • इसके बाद Continue पर क्लिक करें और अपना UPI ID डाले।
  • UPI ID डालने के बाद नीचे टर्म्स एंड कंडीशन के टिक बॉक्स में क्लिक करें और कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपका Application सबमिट हो चुका है।
  • अब आपको payment करना होगा। जो की आप अपनी चुनी गयी UPI ID से कर सकते है।
  • ऊपर दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से LIC IPO में निवेश कर सकते हैं।
इसे भी पढे:
> एलआईसी मे Home Loan कैसे ले।
> क्रेडिट कार्ड से एलआईसी की किस्त कैसे जमा करे।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि LIC IPO me invest kaise kare उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको IPO में इन्वेस्ट करने की पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप LIC शेयर में भी इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप Upstox के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

FAQ’s

1. LIC का IPO कैसे खरीद सकते हैं?

LIC का IPO खरीदने की जानकारी हमने इस लेख में बताई है कृपया ले को पूरा जरूर पढ़ें।

2. मैं LIC के शेयर कैसे खरीद सकता हूं?

अगर आप LIC के शेयर अप स्टॉक्स पर खरीदना चाहते हैं तो आप पोर्टफोलियो के विकल्प पर जाएं और ऊपर LICI सर्च करें। LICI के सामने दिए गए + के निशान पर क्लिक करें। अब आप BUY के विकल्प पर क्लिक करें और LIC shares खरीदे।

3. क्या मैं LIC IPO के लिए दो बार आवेदन कर सकता हूं?

जी हां, आप LIC IPO के लिए एक से अधिक बार आवेदन कर सकते हैं।

4. LIC IPO से क्या फायदा है?

LIC IPO सबसे बड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी कंपनी है, जिसमें अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है। क्योंकि LIC कई समय से अपने ग्राहकों को भी कई तरह के फायदे देती आ रही है।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment