दोस्तों, आज के इस लेख में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम LIC 936 Plan Details in Hindi की पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। कई सारे बीमा धारक LIC जीवन लाभ प्लान 936 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इसीलिए आज का यह लेख हम उन्हें पॉलिसी धारकों के लिए लेकर आए हैं।
आज के इस लेख में हम LIC जीवन लाभ पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही हम LIC के जीवन लाभ प्रीमियम चार्ट और LIC Plan 936 Details को भी जानेंगे। तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं।
एलआईसी 936 प्लान क्या है | lIC 936 plan details in hindi
LIC के 936 प्लान को LIC जीवन लाभ प्लान कहा जाता है। LIC का जीवन लाभ प्लान एक Non-Linked, With Profit, Endowment Plan है। जिसके अंतर्गत पॉलिसी धारकों को डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है।
इसके साथ ही यह LIC का एक पार्टिसिपेटिंग प्लान भी है, जोकि बीमाधरकों को बचत करने में मदद करती है। LIC की जीवन लाभ प्लान में पॉलिसी धारकों को सीमित समय के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस प्लान में पॉलिसी धारक एडिशनल बोनस और सिंपल रिवर्सनरी बोनस पाने का भी हकदार होता है।
एलआईसी 936 जीवन लाभ प्लान की विशेषताएं
LIC 936 Plan के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेने के पश्चात चलिए अभी यह भी जान लेते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या विशेषताएं देखने को मिलती हैं
- यह एक पार्टिसिपेटिंग बचत योजना है, जोकि मृत्यु के मामले में और पॉलिसी Mature होने पर पॉलिसी धारक एवं उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
- इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारकों को केवल सीमित समय के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है जैसे यदि पॉलिसी टर्म 25 वर्ष की है तो उन्हें 6 साल कम प्रीमियम पेमेंट करना होगा।
- इस प्लान में पॉलिसी धारकों को ऋण सुविधा भी प्राप्त होती है।
इसे भी पढे: |
> LIC की Tech Term प्लान 854 के बारे मे पूरी जानकारी > LIC का जीवन अमर प्लान 855 की जानकारी हिन्दी मे |
LIC जीवन लाभ प्लान एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
LIC 936 Plan Details की Eligibility Criteria इस प्रकार है।
- इस प्लान में प्रवेश करने के लिए न्यूनतम आयु 8 वर्ष और अधिकतम आयु 59 वर्ष होनी चाहिए।
- इस प्लान के लिए न्यूनतम Sum Assured ₹2,00,000 तय की गई है जिसकी अधिकतम सीमा नहीं है।
- इस प्लान के लिए अधिकतम Maturity Age 75 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इस प्लान के लिए पॉलिसी अवधि 3 भागों में विभाजित है 16 वर्ष 21 वर्ष और 25 वर्ष। जिसके अंतर्गत यदि आप 16 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपके लिए अधिकतम उम्र 59 वर्ष है।
- 21 वर्ष की पॉलिसी टर्म के लिए अधिकतम उम्र 54 वर्ष और 25 वर्ष की पॉलिसी टर्म के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इसमें प्रीमियम के भुगतान की अवधि 10 वर्ष 15 वर्ष और 16 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें कि अगर आप 16 वर्ष के लिए पॉलिसी अवधि चुनते हैं तो आपको केवल 10 वर्ष का ही प्रीमियम भुगतान करना होगा।
LIC जीवन लाभ की बेनिफिट क्या है?
LIC जीवन प्लान 936 के अंतर्गत आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं जो कि इस प्रकार है।
- इसके अंतर्गत पॉलिसी धारकों को डेथ बेनिफिट मिलता है, जिनमें से आपको वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना और बेसिक सम एश्योर्ड अमाउंट दिया जाता है।
- LIC जीवन लाभ प्लान मेच्योरिटी बेनिफिट के साथ-साथ बीमा धारकों को सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी मिलता है।
- LIC जीवन लाभ प्लान 936 के अंतर्गत आफ प्रॉफिट में भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं जिसके अंतर्गत ही आपको सिंपल रिवर्सनरी बोनस मिलता है।
- LIC प्लान नंबर 936 में आपको दो टैक्स बेनिफिट 80C और 10 (10D) के अंतर्गत छूट मिलती है।
- इस प्लान में आपको पॉलिसी अवधि शुरू होने के 3 साल बाद लोन लेने की भी सुविधा मिलती है।
- इस योजना में आप अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके कई राइडर्स जैसे – एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, टर्म इंश्योरेंस राइडर, प्रीमियम वेबर राइडर, क्रिटिकल इलनेस राइडर ले सकते हैं।
- अगर आपका LIC जीवन लाभ योजना 3 सालों तक चालू रहता है तो आप इस प्लान को सरेंडर भी कर सकते हैं।
LIC जीवन लाभ प्लान में मिलने वाले छूट -Rebates
आइए हम LIC 936 Plan के अंतर्गत कुछ छूट भी जान लेते हैं ताकि आप इसका लाभ उठा सकें।
Yearly Mode | टैब्यूलर प्रीमियम का 2% |
Half-Yearly Mode | टैब्यूलर प्रीमियम का 1% |
Monthly | NIL |
₹2,00,000- ₹4,90,000 | NIL |
रू.5,00,000- रू.9,90,000 | Basic Sum Assured का 1.25% |
₹10,00,000- ₹14,90,000 | Basic Sum Assured का 1.50% |
₹15,00,000 और उससे अधिक | Basic Sum Assured का 1.75% |
LIC Jeevan Labh Premium Chart
Age | Policy Term (Sum Assured – 2,00,000) | ||
16(10) | 21(15) | 25(16) | |
20 | 16,699 /- | 10, 682/- | 9,006/- |
30 | 16,758/- | 10,770/- | 9,134/- |
इसे भी पढे: |
> LIC का SIIP प्लान क्या है और इसके फायदे क्या है > 5 साल मे पैसे डबल करने वाला LIC का जबरजस्त प्लान |
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने LIC 936 Plan Details in hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको LIC जीवन लाभ प्लान के बारे में सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप LIC जीवन लाभ प्लान से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं।
FAQ’s
1. LIC Jeevan labh brochure PDF कैसे प्राप्त करें?
LIC Jeevan Labh Brochure PDF आप दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. LIC जीवन लाभ प्लान कितना अच्छा है?
LIC जीवन लाभ प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो बचत करना चाहते हैं और डेथ बेनिफिट के साथ-साथ में Maturity Benefit भी प्राप्त करना चाहते हैं।
3. जीवन लाभ प्रीमियम चार्ट LIC की जानकारी दीजिए
इस लेख में हमने दो लाख के Sum assured राशि की प्रीमियम चार्ट बताया है। कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
4. LIC जीवन लाभ 936 में परिपक्वता राशि कितनी है?
LIC जीवन लाभ 936 में आपको आपके सम एश्योर्ड राशि एवं भुगतान किए गए प्रीमियम के आधार पर परिपक्वता राशि मिलती है। जिस के साथ-साथ आपको कुछ सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी प्राप्त होता है।