LIC का जीवन अमर प्लान 855 की जानकारी हिन्दी मे | Jeevan Amar Plan 855 In Hindi

दोस्तों, अगर आप Jeevan Amar Plan 855 In Hindi को विस्तार पूर्वक समझना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हम LIC Jeevan Amar Plan Details के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। LIC अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के टर्म इंश्योरेंस प्लान लांच कर चुकी है जिनमें से एक जीवन अमर प्लान भी है। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

LIC जीवन अमर प्लान क्या है? | Jeevan Amar Plan 855 In hindi

LIC जीवन अमर प्लान प्योर टर्म इंश्योरेंस प्लान है। साथ ही यह Non-Linked Non-Participating योजना है। इस प्लान के अंतर्गत कंपनी पॉलिसी धारक के परिवार को पॉलिसी अवधि के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मामले में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसमें की पॉलिसी धारक को कोई भी मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलता है।

ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि LIC जीवन अमर प्लान का टेबल नंबर 855 है लेकिन 2022 में ही LIC ने अपने जीवन अमर टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान का टेबल नंबर बदलकर 955 कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि LIC द्वारा इस प्लान में कई सारे बदलाव किए गए हैं और इससे एक नया जीवन अमर प्लान बनाया गया है।

LIC जीवन अमर प्लान की विशेषताएं | Features of Jeevan Amar Plan 955

  • LIC जीवन अमर प्लान में Level Sum Assured और Increasing Sum Assured दो लाभ प्रदान किए जाते हैं।
  • यह एक ऐसा प्लान है जिसे केवल Offline Mode में ही खरीदा जा सकता है।
  • यह प्लान LIC न्यू टेक टर्म प्लान से बिल्कुल मिलता जुलता है जिसका टेबल नंबर 954 है।
  • इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारक सिंगल प्रीमियम रेगुलर प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम भुगतान विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प को चुन सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत LIC पॉलिसी धारक को 80 वर्षों तक का कवरेज प्रदान करता है।
  • इस योजना में केवल पॉलिसी धारकों को दुर्घटना पूर्ण मृत्यु के मामले में लाभ प्रदान किया जाता है। पॉलिसी धारकों को किसी भी तरह का उत्तरजीविता लाभ या परिपक्वता लाभ नहीं मिलता है।
इसे भी पढे:
> LIC की वाया वंदना योजना ( Plan No 856) क्या है
>
LIC के 1 करोड़ टर्म इन्श्योरेन्स के बारे पूरी जानकारी हिन्दी मे

LIC जीवन अमर प्लान के लिए योग्यता | Eligibility of Jeevan Amar Plan

  • इस प्लान में प्रवेश करने की योग्यता आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की गई है।
  • LIC जीवन नंबर 955 योजना की पॉलिसी अवधि 10 वर्षों से 40 वर्षों तक की है।
  • इस प्लान को लेने के लिए LIC द्वारा न्यूनतम सम एश्योर्ड राशि 25 लाख रुपए निर्धारित की गई है। अधिकतम सम एश्योर्ड राशि की कोई भी सीमा नहीं है।

LIC जीवन अमर प्लान के लाभ | lic jeevan amar plan benefits

LIC जीवन अमर प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारकों को निम्न लाभ दिए जाते हैं जो कि इस प्रकार है

Death Benefit

  • LIC जीवन अमर प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारकों को लेबल सम एश्योर्ड और इंक्रीज इन सम एश्योर्ड के अनुसार ही लाभ मिलता है।
  • अगर पॉलिसी धारक Increasing Sum Assured को चुनते हैं तो पॉलिसी धारकों की बीमित राशि में भी वृद्धि होती रहती है और उसी के अनुसार उन्हें मृत्यु लाभ भी मिलता है।
  • वहीं अगर पॉलिसी धारक Level Sum Assured के अंतर्गत बीमा लेते हैं तो उनका मूल बीमा राशि पॉलिसी के पूरे वर्षों के लिए एक ही होगा और वही पॉलिसी धारक के परिवार को भुगतान भी किया जाएगा।
  • पॉलिसी धारकों को जीवन अमर प्लान के अंतर्गत डेथ बेनिफिट में प्रीमियम का 7 गुना या भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% दोनों में से जो भी ज्यादा हो वह भुगतान किया जाता है।
  • LIC जीवन अमर मृत्यु लाभ पॉलिसी धारकों को भुगतान का विकल्प भी मिलता है जिसमें मृत्यु के बाद नॉमिनी एकमुश्त भुगतान प्राप्त कर सकता है या किस्तों में भी मृत्यु लाभ प्राप्त कर सकता है।

Rider Benefit

LIC जीवन अमर प्लान में एक्सीडेंटल राइडर बेनिफिट का भी लाभ मिलता है जो कि पॉलिसी धारक अतिरिक्त प्रीमियम राशि भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।

LIC जीवन अमर प्लान और न्यू टेक टर्म प्लान में अंतर | difference between lIC jeevan amar and tech term plan

LIC जीवन अमर प्लान का टेबल नंबर 955 है।LIC न्यू Tech Term का टेबल नंबर 954 है।
LIC जीवन अमर प्लान मिनिमम सम एश्योर्ड राशि ₹25,00,000 है।टेक टर्म प्लान की Sum Assured ₹50 लाख से शुरू है।
यहां पर पॉलिसी धारकों को 50,00,000 तक की सम एश्योर्ड राशि पर कुछ छूट प्राप्त होती है।यहां पर पॉलिसी धारकों को एक करोड़ तक की सम एश्योर्ड राशि पर छूट मिलती है।

LIC Jeevan Amar Example

आइए LIC जीवन अमर प्लान को एक उदाहरण के माध्यम से भी समझ लेते हैं।

मान लीजिए कि एक 20 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति ने 50 लाख सम एश्योर्ड का बीमा लिया। जिसका पॉलिसी टर्म 10 वर्ष है और प्रीमियम पेइंग टर्म भी 10 वर्ष है। इसके साथ ही व्यक्ति वार्षिक रूप से अपने प्रीमियम का भुगतान करता है और वह एक Non Smoker है।

तो इस प्रकार वह 20 वर्ष का व्यक्ति हर वर्ष ₹8080 का प्रीमियम भुगतान करता है। इस प्रीमियम का कैलकुलेशन आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।

इसे भी पढे:
> जीवन आनंद पॉलिसी क्या है और इसके लाभ क्या है
>
LIC Term इन्श्योरेन्स प्लान क्या है

निष्कर्ष

 आज के इस लेख में हमने Jeevan Amar Plan 855 In hindi और Jeevan Amar Plan 855 In hindi के बारे में संपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप LIC जीवन अमर प्लान के बारे में कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं।

 FAQ’s

1. जीवन अमर पालिसी का प्रीमियम कितना है?

इस लेख में हमने LIC जीवन अमर पॉलिसी का प्रीमियम टेबल के माध्यम से बताया है।

2. LIC जीवन अमर पॉलिसी के लिए पॉलिसी टर्म क्या है?

LIC जीवन अमर पालिसी के लिए पॉलिसी टर्म 10 वर्ष से 40 वर्ष तक के लिए है।

3. LIC मे जो बेहतर जीवन अमर या टेक टर्म है

LIC का जीवन अमर प्लान और ट्रैक्टर में प्लान दोनों ही सबसे बेहतर प्लान है। इस लेख में हमने दोनों में अंतर बताया है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment