LIC से Duplicate Bond लेने के लिए फॉर्म 3756 को कैसे भरे | lic form 3756 pdf download in hindi

LIC Form 3756 pdf Download in Hindi: कहीं पॉलिसी धारक अपने Duplicate Policy Bond के लिए आवेदन करते हैं। और Duplicate Policy Bond का आवेदन करने के लिए पॉलिसी धारकों को LIC फॉर्म 3756 पीडीएफ डाउनलोड इन हिंदी करने की जरूरत पड़ती है परंतु अक्सर पॉलिसी धारक यह फॉर्म डाउनलोड नहीं कर पाते।

इसलिए आज के इस लेख में हम LIC Form 3756 pdf Download in Hindi करने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही हम lic form 3756 को भरने की प्रक्रिया भी समझेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

LIC form 3756 क्या है? | lic form 3756 in hindi

LIC फॉर्म संख्या 3756 एक प्रकार का एप्लीकेशन फॉर्म है, जो की LIC पॉलिसी का Duplicate Bond जारी करने के लिए भरा जाता है।

जब किसी भी पॉलिसी धारकों का Original Policy Bond गुम हो जाता है या खराब हो जाता है तो पॉलिसी धारक Duplicate Policy Bond के लिए आवेदन करते हैं। और ऐसे समय में सबसे पहले lic duplicate policy bond form 3756 भरने की जरूरत होती है। इस फॉर्म को Duplicate Policy Bond फॉर्म भी कहा जाता है।

LIC duplicate policy bond form 3756 कैसे डाउनलोड करें? | LIC Form 3756 pdf Download in Hindi

यह पॉलिसी बांड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही pdf open होगा। जहां पर आप को डाउनलोड बटन दिख रहा होगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।

DOWNLOAD 3756 फॉर्म PDF

LIC duplicate policy बांड फॉर्म कैसे भरें?

LIC फॉर्म संख्या 3756 आपको हिंदी, इंग्लिश और मराठी तीनों ही भाषाओं में मिलती है। जिनमें से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक भाषा का चयन करके इस फॉर्म को भर सकते हैं।

Form को भरते समय यह ध्यान रखें कि आपकी सभी जानकारियां सही होनी चाहिए और फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

फॉर्म भरते समय सबसे पहले ध्यान दें कि फॉर्म में सबसे ऊपर प्रपत्र संख्या 3756 लिखा होगा। हम यहां पर आपको LIC Duplicate Policy Bond फॉर्म 3756 को हिंदी में भरने की जानकारी दे रहे हैं।

form no 3756
  1. इस फॉर्म में 4 पेज दिए गए हैं। जिनमें से पहला पेज मराठी भाषा में होगा इसलिए आपको इस पेज को छोड़ देना है।
  2. नीचे आने पर आपको दूसरा पेज हिंदी में दिखाई देगा। इसलिए हम इस फॉर्म को दूसरे पेज से भरना शुरू करेंगे।
  3. दूसरे पेज में यह फॉर्म की शुरुआत उस जगह से होगी जहां पर हिंदी में सभी जानकारियां पूछी गई हो। यहां पर सबसे पहले पॉलिसी धारक, अभ्यर्थी (Nominee) तथा प्रतिभू (Witness) का पूरा नाम व पता पूछा गया है।
form no 3756 2

4. इसलिए उसके नीचे वाले कॉलम में पॉलिसी धारक का नाम नॉमिनी का नाम और एक गवाह का नाम लिखना है। साथ ही तीनों व्यक्तियों की निवास स्थान का भी नाम लिखा जाएगा। उदाहरण के लिए, पॉलिसी धारक नाम अभ्यर्थी श्याम तथा प्रतिभू अमन इलाहाबाद के निवासी।

5. अब इसके नीचे वाले कॉलम में पॉलिसी संख्या के आगे पॉलिसी धारक के लोगों की पॉलिसी संख्या लिखी जाएगी।

6. इसके बाद रुपए के आगे कॉलम में वह रुपया लिखा जाएगा जितने की पॉलिसी धारक ने अपनी पॉलिसी ली थी।

7. अब आगे दिनांक के कॉलम में उस दिन की तारीख लिखनी है, जिस दिन आपने पॉलिसी ली थी।

8. अब भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा कॉलम में आपको पॉलिसी धारक का नाम लिखना है।

9. ठीक है उसके नीचे पॉलिसी संख्या के आगे वाले कॉलम में लोगों की पॉलिसी संख्या लिखनी है और उसके आगे रिक्त स्थान में उस व्यक्ति का नाम लिखा जाएगा जिससे यह पॉलिसी बांड खो गया है।

10. इसके बाद “उक्त निगम ने उक्त” कॉलम के आगे पॉलिसी धारक का नाम, अभ्यर्थी का नाम और विटनेस का नाम लिखा जाएगा।

इसे भी पढे:
> LIC का Duplicate Policy बॉन्ड कैसे बनवाए जाने सारा प्रोसेस।
> LIC का Duplicate बॉन्ड लेने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

11. अब इसके ठीक नीचे फिर से पॉलिसी धारक का नाम लिखा जाएगा।

12. पॉलिसी संख्या लिखने के बाद एक बार फिर से पॉलिसी धारक, नॉमिनी और गवाह का नाम लिखा जाएगा। इसके ठीक नीचे वाले कॉलम में भी यही तीनों का नाम लिखा जाएगा।

13. अब आपको एक बार फिर से पॉलिसी धारक, नॉमिनी और गवाह का नाम लिखना है। जो कि “साक्ष्य” में कॉलम के आगे लिखा होगा।

14. आप फॉर्म में सबसे नीचे आपको तारीख लिखनी होगी। यहां पर उस दिन की तारीख लिखनी है जिस दिन आप इस फॉर्म को LIC ब्रांच में जमा करेंगे।

15. दिनांक वाले कॉलम में तारीख और माह के कॉलम में महीने का नाम लिखना है। और उसके आगे वाले कॉलम में आपको उस स्थान का नाम लिखना है जहां पर अपने इस Form पर हस्ताक्षर किए हैं।

16. अब आप तीसरी पेज पर आ जाते हैं, जोकि इंग्लिश का फॉर्म होगा। इसलिए आपको इस पेज को छोड़ कर आगे बढ़ना है और चौथे पेज पर आ जाना है।

form no 3756 3

17. 4th पेज पर आपको इंग्लिश और हिंदी दोनों में ही लिखे हुए विकल्प दिखाई देंगे। “साक्षी के समक्ष हस्ताक्षरित एवं वितरित” के सामने बने कॉलम में सबसे पहले पॉलिसी धारक का हस्ताक्षर, दूसरे नंबर पर नॉमिनी का हस्ताक्षर और तीसरे नंबर पर गवाह का हस्ताक्षर किया जाएगा।

form no 3756 4

18. अब नीचे आपको “साक्षी Witness” लिखा हुआ दिखाई देगा यहां पर कई कॉलम बने होंगे। इस कॉलम में सबसे पहले नॉमिनी का नाम, पता और उसका पद लिखा जाएगा। और उसके सामने वाले कॉलम में नॉमिनी का हस्ताक्षर किया जाएगा।

19. अब दूसरे नंबर पर पॉलिसी धारक का नाम पद और पता लिखा जाएगा और उसके ठीक सामने वाले कॉलम में पॉलिसी धारक का हस्ताक्षर होगा।

20. अब तीसरे नंबर पर गवाह का नाम पता और पद लिखा जाएगा। और उसके ठीक सामने वाले कॉलम में उसका हस्ताक्षर होगा।

इस तरह आप LIC Duplicate Policy Bond Form PDF को पूरा भर सकते हैं। और अपने लिए एक Duplicate Policy Bond जारी करवा सकते हैं।

इसे भी पढे:
> एलआईसी पॉलिसी पर लोन (फॉर्म 5196) लेने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।
> एलआईसी पॉलिसी का डेथ क्लैम लेने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने lic form 3756 pdf download in hindi के बारे में जाना। उम्मीद के इस लेख के माध्यम से आप lic form 3756 form fill up की प्रक्रिया समझ पाये होंगे। यदि आपको फॉर्म भरने से संबन्धित कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंट बॉक्स में पूछे।

FAQ’s

1. क्या LIC में Duplicate Policy Bond लिया जा सकता है?

जी हां, Duplicate Policy Bond लेने के लिए कुछ प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा। जिसकी जानकारी आपको आपके LIC ब्रांच से मिल जाती है।

2. क्या LIC बॉन्ड जरूरी है?

जी हां, LIC बांड बहुत ही जरूरी बंद होता है क्योंकि इसके बिना आप मैच्योरिटी क्लेम या डेथ क्लेम बेनिफिट का लाभ नहीं उठा सकते।

3. LIC का Duplicate Policy Bond फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

इस लेख में हमने LIC बांड को डाउनलोड करने का लिंक दिया है।

4. LIC फॉर्म नंबर 3756 पीडीएफ कैसे भरे?

इस फॉर्म को भरने की जानकारी हमने इस लेख में विस्तारपूर्वक बताइए कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment