LIC का लोन फॉर्म 5196 कैसे भरे जाने स्टेप वाइज़ | how to fill lIC loan application form no 5196

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

How to Fill LIC Loan Application Form no 5196: यदि आप एक LIC पॉलिसीधारक है और अपनी पॉलिसी के खिलाफ लोन लेना चाहते हैं परंतु यदि आप नहीं समझ पा रहे हैं कि how to fill lic loan application form no 5196? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं कि How to Fill LIC Loan Application Form no 5196? इस लेख में हम LIC Loan आवेदन फॉर्म को भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझेंगे।

एलआईसी लोन एप्लीकेशन फॉर्म नंबर 5196 क्या है? | LIC loan form 5196 hindi

जब आप अपनी LIC पॉलिसी पर पर्सनल लोन या किसी भी तरह का लोन लेना चाहते हैं तो एक पॉलिसीधारक को फॉर्म नंबर 5196 भरने की जरूरत होती है। इस फॉर्म को ही LIC Loan Application Form कहा जाता है।

इस लोन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से LIC पॉलिसीधारक की जानकारी, पॉलिसी से संबंधित जानकारी, बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी, और लोन से संबंधित जानकारियां प्राप्त करती है।

एलआईसी पॉलिसी लोन फॉर्म नंबर 5196 कैसे डाउनलोड करें? | LIC loan form pdf download 5196 in hindi

LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको सभी तरह के फॉर्म available हो जाते हैं। परंतु यदि आप यह एप्लीकेशन फॉर्म नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप दिए गए लिंक के माध्यम से भी इस LIC फॉर्म 5196 को डाउनलोड कर सकते हैं और भर सकते हैं।

इसे भी पढे:
> एलआईसी पॉलिसी पर लोन कैसे ले।
> एलआईसी मे होम लोन कैसे ले।

एलआईसी लोन फॉर्म 5196 कैसे भरें | how to fill lic loan application form no 5196

LIC Policy Loan Form no. 5196 को भरने के लिए नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें और आसानी से फॉर्म को भरे।

लोन फॉर्म भरने से पहले ध्यान देगी उस फॉर्म के ऊपर प्रपत्र संख्या 5196 लिखा होना चाहिए। इसके साथ ही यह फॉर्म कुल 4 पन्नों का होगा जिसे आप को पूरा भरना है। इसलिए इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे।

Loan Application Form 5196 page 0001 1
  1. फॉर्म में आपको सबसे ऊपर दिनांक दिख रहा होगा, जिसमें आपको दिन, महीना और साल की तारीख डालनी है।
  2. वहीं बाई तरफ आपको शाखा कार्यालय संख्या में अपने LIC ब्रांच की संख्या डालनी होगी। जो कि आपको कार्यालय द्वारा बता दिया जाता है।
  3. नीचे आने पर आपको विषय के आगे पॉलिसी संख्या दिख रहा होगा, जिसमे आपको अपने 9 अंकों की पॉलिसी संख्या को भरना है।
  4. नीचे आने पर पॉलिसी संख्या के बगल में फिर से रिक्त स्थान दिया होगा, जहां पर आपको फिर से अपनी पॉलिसी संख्या भरनी है।
  5. अब आगे रुपए के आगे खाली स्थान में आपको उतनी राशि लिखनी है, जितनी राशि आप लोन के तौर पर लेना चाहते हैं। जैसे 50000 या 100000 इत्यादि। अब नीचे आपको कई तरह की जानकारियां दिख रही होंगी जोकि एलआईसी पॉलिसी ऋण से संबंधित होगी। इसलिए आप इन सभी जानकारियों को जरूर पढ़ ले।
  6. अब नीचे आने पर आपको “भवदीय” के आगे रिक्त स्थान दिख रहा होगा, जहां पर आपको अपना हस्ताक्षर करना है।
Loan Application Form 5196 page 0002

8. अब हम दूसरे पन्ने पर आ जाएंगे। ध्यान दें कि इस दूसरे पन्ने पर आपको प्रपत्र संख्या 5205 लिखा हुआ दिखाई देगा। यानी कि यह LIC loan application form no 5205 है।

9. दूसरे पन्ने पर आपको सबसे पहले अपने Lic Branch का कोड लिखना है। जैसे आपने पहले पेज पर लिखा था।

10 . अब आगे आपको अपनी पॉलिसी संख्या लिखनी होगी।

11. उसके नीचे आपको फिर से “मुझे/हमें” के आगे रिक्त स्थान दिखेगा, जहां पर आपको वह राशि लिखनी है, जितना आप लोन लेना चाहते हैं।

12. अब आपको “बीमाधारी के हस्ताक्षर” के ऊपर अपना हस्ताक्षर करना है।

इसे भी पढे:
> एलआईसी पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है।
> एलआईसी लोन ऐप्लकैशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करे और कैसे भरे।

अब जब आप दूसरे पन्ने पर ही आगे बढ़ते हैं तो यह प्रपत्र संख्या 5200 है। इसका मतलब इसे हम loan application form 5200 भी कह सकते हैं।

13. आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म 5200 में कोई भी जानकारी नहीं भरनी है। यह सारी जानकारी LIC अधिकारी द्वारा भरा जाएगा।

14. आपको केवल ₹1 का रसीद टिकट लाना होगा, जिसे आपको प्रपत्र संख्या 5200 में चिपका देना है और Cross signature करना है।

अब यदि आप उसे फॉर्म में आगे बढ़ेंगे तो NEFT Mandate आपको लिखा हुआ दिखाई देगा। इसमें आपको अपनी बैंक से संबंधित सभी जानकारियों को भरना है।

15. इसमें सबसे पहले आपको अपने बैंक का नाम लिखना है।

16.दूसरे स्थान पर आपको अपने बैंक के ब्रांच का नाम डालना है और साथ ही बैंक का पता भी लिखना है।

17. आगे तीसरे कॉलम में आपको अपना अकाउंट का टाइप लिखना होगा। जैसे-  सेविंग अकाउंट है या करंट अकाउंट है।

18. चौथे कॉलम में आपको अपने पासबुक में से अकाउंट नंबर डाल देना है। अकाउंट नंबर के नीचे ही आपको IMCR Number और IFCS कोड दिखेगा जो कि आपके बैंक के पासबुक में होगा। आपको पासबुक में से ही यह सभी जानकारियां भर देने होंगे।

19. अब नीचे आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखे। ध्यान रहे कि आप अपना वही मोबाइल नंबर लिखें जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।

20. अब नीचे आपको Yes और No का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसका अर्थ यह है कि क्या आप अपनी पॉलिसी से संबंधित SMS या Email प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप SMS प्राप्त करना चाहते हैं तो YES पर टिक लगाएं और नहीं प्राप्त करना चाहते हैं तो NO पर टिक लगाकर आगे बढ़े।

21. अब नीचे आपको फिर से दो ऑप्शन मिलेंगे जिसका अर्थ होगा कि “क्या आप लोन के लिए कैंसिल चेक की फोटो कॉपी दे रहे हैं क्या आपने पासबुक की फोटो कॉपी लगाई है”। तो यदि आप कैंसिल चेक दे रहे हैं तो आप कैंसिल चेक वाले बॉक्स पर टिक करेंगे नहीं तो आप पासबुक वाले बॉक्स पर टिक कर सकते हैं।

22. अब आगे आपको Date लिखना है, जिसका format DD/MM/YY होगा। यानी पहले तारीख उसके बाद महीना और उसके बाद साल।

23. अब दाएं तरफ “Signature Of the Policy Holder” के नीचे पॉलिसीधारक का हस्ताक्षर किया जाएगा।

अब आप तीसरे पेज पर आते हैं तो वहां पर आपको अधिकार पत्र लिखा हुआ दिखाई देगा, तो आपको तीसरे पेज पर कोई भी जानकारी नहीं भरनी है। यह सभी जानकारियां LIC अधिकारी द्वारा भरा जाता है।

लेकिन तीसरे पेज पर ही आपको सबसे नीचे प्रपत्र संख्या 5198 लिखा हुआ दिखाई देगा जिसे आप को भरना होगा। यानी कि यह loan application form no 5198 है, जिसे भरना जरूरी है।

Loan Application Form 5196 page 0003

24. यहां पर आपको सबसे पहले अपना पूरा नाम लिखना है।

25. उसके आगे अपने 9 अंकों की पॉलिसी संख्या लिखनी है।

26. थोड़ा नीचे आने पर बाई तरफ सबसे पहले स्थान का नाम लिखना है, जहां पर आप रह रहे हैं। और उसके आगे आप दिनांक, महीना और साल डाल देंगे।

27. बाई तरफ आकर पॉलिसीधारक को अपना हस्ताक्षर करना है।

इसे भी पढे:
> एलआईसी का Maturity फॉर्म कैसे भरे।
> एलआईसी को क्लोज़ कैसे करे।

28. बीमेदार के हस्ताक्षर के नीचे आपको एक और रिक्त स्थान दिखाई देगा जहां पर उस व्यक्ति के हस्ताक्षर होंगे जिन्होंने पॉलिसीधारक को इस पूरे फॉर्म को समझाया है। कई बार ऐसा होता है कि जो पॉलिसीधारक होता है, वह पढ़ा लिखा नहीं होता जिसके कारण कोई दूसरा व्यक्ति उसे पूरे फॉर्म को समझाता है। और उसी व्यक्ति का नाम उस जगह पर लिखा जाएगा।

29. अब बाई तरफ आपको साक्षी लिखा हुआ दिखाई देगा जिसके आगे गवाह का नाम लिखा जाएगा। यानी कि आप यह लोन ले रहे हैं उसका एक गवाह है।

30. साक्षी के नीचे रिक्त स्थान में सबसे पहले हस्ताक्षर होगा, फिर गवाह का नाम लिखा जाएगा। उसके नीचे गवाह किस पद पर कार्यरत है वह लिखा जाएगा। और उसके नीचे गवाह का पता लिखा जाएगा।

अब हम चौथे पेज पर आ जाएंगे। जहां पर आपको कोई भी जानकारी नहीं भरनी है। चौथे पेज को आपको खाली छोड़ देना है।

इस तरह आपका LIC लोन एप्लीकेशन फॉर्म नंबर 5196 पूरी तरह से भरा जाएगा।

Loan Application Form 5196 page 0004

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने जाना कि How to Fill LIC Loan Application Form no 5196? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप अपना LIC लोन फॉर्म आसानी से भर पाएंगे। फॉर्म भरने से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछने के लिए आप हमें कमेंट करें।

FAQ’s

1. LIC loan application form no 5205 कैसे भरें?

हमने इस लेख में LIC लोन से संबंधित सभी फॉर्म को भरने की जानकारी दी है। कृपया लेख को पूरा पढ़े।

2. LIC loan form 2022 PDF download कैसे करें?

इस लेख में हमने LIC लोन फॉर्म 2022 पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दिया है।

3. क्या बीमा पॉलिसियों पर लोन दिया जा सकता है?

जी हां, LIC अपने ग्राहकों को बीमा पॉलिसियों पर लोन देती है।

4. इंश्योरेंस लोन कैसे मिलता है?

इंश्योरेंस लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको LIC लोन एप्लीकेशन फॉर्म नंबर 5196 भरना होगा। इसकी जानकारी दी गई है।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment