LIC duplicate policy bond form| LIC का Bond कही गया खो गया तो Duplicate Policy Bond कैसे बनवाये ?

LIC duplicate policy bond form : क्या आपका First Premium Receipt यानी कि Policy Bond खो गया है या चोरी हो गया है। यदि हां तो चिंता की बात नहीं है आप दूसरा LIC Duplicate Policy Bond बनवा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको step by step बताएंगे कि आप कैसे  LIC duplicate policy bond form बनवा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं

LIC policy Bond क्या है

LIC Duplicate Policy Bond Form
LIC Duplicate Policy Bond Form

LIC Policy bond एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है इसमें पॉलिसी होल्डर की सभी जानकारियां और terms and condition दी होती है। जिससे ये सिद्ध होता है कि हमने LIC से अपनी पॉलिसी ली है जब भी आप LIC मे नई policy लेंगे या अपने नॉमिनी को change करेंगे सबसे पहले आपको LIC के द्वारा दिया गया Policy Bond दिखाना पड़ेगा जिससे ये प्रमाणित हो जाता है कि आपकी LIC मे policy है।

LIC duplicate Policy Bond के लिए apply कैसे करें?

दोस्तों यदि आपका policy bond कहीं खो जाए तो आपको सबसे पहले अपने insurance company की home branch को सबसे पहले सूचित कर दीजिए। बाकी duplicate policy bond बनाने का पूरा process offline होता है। आइए जानते है कि किस प्रकार हम अपना LIC duplicate bond बनवा सकते हैं।

LIC duplicate policy bond बनवाने के लिए आपको LIC बीमा कंपनी में Indemnity Bond बनाकर कंपनी को देना होता है और अगर LIC के rules के हिसाब से बताए तो प्रारूप 3756 मे Indemnity Bond देना होता है।

Form 3756 को पूरा करने का कार्य Notary से गैर न्यायिक stamp paper लेकर होता है। Indemnity bond को 100 रुपए के गैर न्यायिक stamp paper पर Notary करवाना होता है।

इसे भी पढ़े : LIC Nomination Change Form | सबसे Easy तरीका Nominee चेंज करने के लिए

• लेकिन एक बात स्पष्ट है कि stamp paper का मूल्य हर राज्य में अलग अलग है। इसलिए Stamp paper बनाने से पहले अपने LIC agent या फिर LIC कंपनी से सही मूल्य की पुष्टि कर लीजिएगा।

• क्योंकि अगर आप कम मूल्य का Stamp paper लगाते हैं तो आपको दोबारा यह प्रक्रिया करनी पड़ जाएगी। लेकिन अगर आप ज्यादा मूल्य का stamp paper अगर लगाते हैं तो वो मान्य हो जाएगा।

• Stamp paper पर ही Form 3756 को print कर के जो भी जरूरी सूचना होती है उसे भरा जाता है। लेकिन अगर आपका पॉलिसी bond फट गया है या नष्ट हुआ है परन्तु आपके पास है और उसमे policy नंबर वाला हिस्सा सुरक्षित है और clear दिख रहा है। तो LIC से indemnity bond बनवाने की प्रक्रिया को टाला जा सकता है। इसके साथ ही LIC कंपनी से आपको एक निर्धारित प्रश्नावली भी दी जाती है जिसमे आपको bond खो जाने से संबंधित  पूरी जानकारी देनी होती है।

• इसके अलावा Policy Holder को KYC document के तौर पर अपनी Photo ID और Address के तौर पर अपना आधार कार्ड, और PAN Card की self attested copy भी जमा करानी होती है। इसके अलावा duplicate bond बनवाने के लिए शुल्क भी देना होता है। जोकि 75 रुपए होता है और उसमे 18% GST भी जुड़कर जमा करवाना पड़ता है।

• इसके अलावा प्रति 1000 रुपए के पॉलिसी समय sort पर  (.20) पैसे के दर से policy stamp फीस भी देना होता है। इसके बाद LIC कंपनी आपके द्वारा दिए गए आवेदन की जांच पड़ताल करती है और सब कुछ correct होने पर Duplicate policy bond issue कर देती है।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने Lic duplicate policy bond form को भरकर कैसे duplicate bond बनवा सकते हैं उस प्रक्रिया को जाना है। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो के साथ अवश्य शेयर करें।

Q1- क्या duplicate policy bond से maturity claim कर सकते हैं?

Ans- जी हां duplicate policy bond LIC के निगरानी में ही बनता है इसलिए आप policy mature होने के बाद अपना पैसा पा सकते हैं।

Q2- क्या Duplicate policy bond की महत्वता मुख्य policy bond से कम होती है?

Ans- बिल्कुल भी नहीं। बस duplicate policy bond में (Duplicate लिखा होता है)

1 thought on “LIC duplicate policy bond form| LIC का Bond कही गया खो गया तो Duplicate Policy Bond कैसे बनवाये ?”

Leave a Comment