LIC मे नॉमिनी चेंज करवाने के लिए ऐप्लकैशन कैसे लिखे | lic nominee change application in hindi

LIC Nominee Change Application in Hindi: कई बार पॉलिसी धारकों को अपनी किन्ही कारणों से LIC पॉलिसी में नॉमिनी का नाम बदलवाना पड़ता है और LIC Nominee change करवाने के लिए एक Application लिखने की जरूरत होती है। परंतु कई पॉलिसीधारक यह नॉमिनी क्षहनगे ऐप्लकैशन सही ढंग से नहीं लिख पाते हैं जिसके कारण उनका एप्लीकेशन खारिज कर दिया जाता है।

लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज के इस लेख में हम LIC Nominee Change Application in Hindi लिखने के बारे में जाने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Lic नॉमिनी चेंज एप्लीकेशन का क्या मतलब है? | Lic Nominee Change Application)

LIC में nominee change application एक प्रार्थना पत्र है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई पॉलिसीधारक अपने बीमा पॉलिसी के नॉमिनी का नाम बदलना चाहता है।

ऐसा कई बार होता है कि पॉलिसीधारकों को अपने किसी समस्याओं के कारण अपने LIC पॉलिसी में नियुक्त किए गए नॉमिनी व्यक्ति को बदल कर किसी दूसरे व्यक्ति को नॉमिनी चुनना पड़ता है। और इसके लिए सबसे पहले LIC को LIC nominee change application letter देना पड़ता है।

Application letter देने के बाद ही LIC कंपनी पॉलिसीधारक के Nominee का नाम change करने की प्रक्रिया को शुरू करती है।

इसे भी पढे:
> एलआईसी का नामनैशन चेंज फॉर्म कैसे भरे।
> एलआईसी का नामनैशन फॉर्म 3264 कैसा होता है।

LIC Nominee Change Application कैसे लिखें? | lic nominee change application in hindi

यदि आप Nominee change करने के लिए एप्लीकेशन लिख रहे हैं, तो आपको अपनी और सभी जानकारियां बिल्कुल सही सही भरनी होगी। नहीं तो आपका एप्लीकेशन खारिज भी किया जा सकता है। तो चलिए समझते हैं, lic nominee change application in hindi कैसे लिखा जाता है?

LIC Nominee Change Application Format

दिनांक –

सेवा में,

श्रीमान शाखा प्रबंधक

जीवन बीमा निगम

(LIC ब्रांच का नाम)

विषय -: LIC पॉलिसी संख्या ………….. में नॉमिनी का नाम बदलने हेतु पत्र

महोदय,

मैं (अपना नाम लिखे) आपके इंश्योरेंस कंपनी में एक पॉलिसी होल्डर हूं, जिसे दिनांक पर लिया गया है। मेरी पॉलिसी संख्या है।

मैं अपनी पॉलिसी संख्या में अपने नामांकित व्यक्ति को बदलना चाहता हूं। इसलिए आपसे अनुरोध करता हूं कि नामांकित व्यक्ति को बदलने की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करें।

कृपया नीचे दिए गए विवरण के अनुसार मेरी बीमा पॉलिसी में नामांकित व्यक्ति का नाम अपडेट करें।

नॉमिनी का नाम ………..

नॉमिनी के साथ संबंध …………

नॉमिनी की आयु …………

नॉमिनी की जन्म तिथि …………….

नॉमिनी का पता ……………..

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया पॉलिसी के नॉमिनी चेंज करने के लिए मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी है। मैं अपने इस आवेदन पत्र के साथ पॉलिसी बॉन्ड, नॉमिनी का पहचान पत्र, पॉलिसी धारक का पहचान पत्र, नॉमिनेशन फॉर्म 3750 संलग्न कर रहा हूं।

प्रार्थी

पॉलिसी धारक का नाम ……………

हस्ताक्षर ……………

पॉलिसी संख्या ……………

पता ……………

मोबाइल नंबर ……………

इसे भी पढे:
> एलआईसी आनंदा पोर्टल क्या है।
> एलआईसी मे FUC का फूल फॉर्म और इसका मतलब क्या होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने lic nominee change application in hindi के बारे में जाना है। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप आसानी से नॉमिनी change करने के लिए application letter लिख पाएंगे। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ’s

1. LIC में नॉमिनी का नाम कैसे चेंज करें?

उत्तर: LIC में नॉमिनी का नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले एप्लीकेशन लेटर लिखें। और उस एप्लीकेशन लेटर के साथ अपना पॉलिसी बॉन्ड, नॉमिनी का पहचान पत्र, पॉलिसी धारक का पहचान पत्र, नॉमिनेशन फॉर्म 3750 के साथ सभी दस्तावेज LIC ब्रांच में जमा कर दे।

2. LIC में नॉमिनी का क्या मतलब है?

उत्तर: नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जो पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद डेथ क्लेम बेनिफिट लेने के लिए उपयुक्त होता है। और उसी व्यक्ति को पॉलिसी धारक के बीमा का सभी पैसा दिया जाता है।

3. Lic change of nomination Form Download कैसे करें?

उत्तर: LIC nominee change form 3750 आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

4. नॉमिनी की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: नॉमिनी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment