MDRT क्या होता है और आप कैसे बन सकते है | what is mDRT in lIC in hindi

What is MDRT in LIC in Hindi: यदि आप lic agent है तो आपने कई बार MDRT नाम सुना होगा। यह एक सदस्यता है जो कि एलआईसी एजेंट के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। परंतु कई एजेंट यह नहीं जानते हैं कि MDRT क्या होता है जिसके कारण वे अक्सर इन सदस्यता से वंचित रह जाते हैं और अपने करियर को बढ़ा नहीं पाते।

तो चलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि MDRT क्या होता है साथ ही हम यह भी समझेंगे कि MDRT जीवन सदस्य कैसे बने? तो चलिए शुरू करते हैं।

MDRT से क्या मतलब है? | what is MDRT in lIC in hindi

MDRT Full Form in Hindi: MDRT का फुल फॉर्म Million Dollar Round Table है। इसकी शुरुआत 1927 में की गई थी। इससे शुरुआत करने का उद्देश्य यह था कि सबसे अधिक बीमा पॉलिसी करने वाले बीमा एजेंटों को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हो सके। इसकी स्थापना Standalone Association के रूप में यूएस में की गई थी।

सबसे पहले इसकी बैठक उन बीमा एजेंटों के बीच हुई थी, जिन्होंने अपने देशों में ₹10,00000 तक की जीवन बीमा बेची थी। हर वर्ष करीब 70 देशों से अलग-अलग संगठनों से कई बीमा एजेंटों को MDRT की मान्यता दी जाती है जिन्होंने भी 9 से 10 लाख के बीच का कमीशन प्राप्त किया हो।

जिन भी बीमा एजेंट को MDRT द्वारा मान्यता प्राप्त हो जाती है, तो उनके विजिटिंग कार्ड पर उनके नाम के आगे MDRT US लिखा जाता है। जिससे यह पता चलता है कि यह बीमा एजेंट एक उच्च स्तर के एजेंट है। उमीद है की अबतक आपको ये समझ मे आ गया होगा की LIC me MDRT Kya Hai या LIC me MDRT Kya Hota Hai तो चलिए पोस्ट मे थोड़ा और आगे बढ़ते है।

इसे भी पढे:
> एलआईसी क्लब मेम्बरशिप के नियम और शर्ते क्या है।
> एलआईसी DM क्लब क्या होता है और इसके क्या फायदे है।

MDRT के लिए योग्यता शर्ते क्या है? | Eligibility Criteria for MDRT

यदि कोई भी बीमा एजेंट MDRT बनना चाहता है तो उनके लिए कुछ पात्रता मानदंड है। LIC एजेंटों के लिए पात्रता शर्ते नीचे दी गई हैं –

  • LIC बीमा एजेंट का 1 साल का FYC ₹7,34,200 होना चाहिए। जैसे 2023 में यदि कोई बीमा एजेंट MDRT मेंबर बनना चाहता है तो उसे 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक का FYC ₹7,34,200 होना चाहिए।
  • इसके अलावा Lic Agent का First Year Premium ₹29,36,800 होने चाहिए।
  • यह आखरी शर्त है, जिसमें की बीमा एजेंट का वार्षिक आय ₹12,71,600 होना आवश्यक है।
  • यहां पर यह ध्यान दें कि यह योग्यता शर्तें MDRT Board of Leadership के द्वारा बदली भी जा सकती है। इसके अलावा यदि आप पहले से ही MDRT है, तो आपको हर वर्ष इन योग्यता शर्तों को पूरा करने की जरूरत नहीं होगी।

MDRT कैसे बने? | How to Become MDRT in LIC?

MDRT बनने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा। यदि आप सभी योग्यताओं को पूरा कर लेते हैं तो अब आपको MDRT Membership करने के लिए अप्लाई करना होगा। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • अब Join पर क्लिक करें।
  • इसके बाद View Membership Requirements For को सिलेक्ट करें।
  • Select करने के बाद आपको कई सारे Form दिखाई देंगे, जहां से आप सभी Relevant form को डाउनलोड कर ले।
  • डाउनलोड करने के बाद सभी Forms और Documents जमा कर दे।
  • जमा करने के बाद आप Apply for Membership पर क्लिक करें।
  • एक बनने के लिए आपको कुछ फीस देनी पड़ती है जो कि $550 से $1100 तक होती है। तो आप यह फीस जमा कर दें।
  • यदि आप MDRT के सभी योग्यताओं को पूरा करते होंगे और सबके सभी Document सही होते हैं तो आपको MDRT का सदस्य बनने के लिए सिलेक्ट कर दिया जाएगा और आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

एमडीआरटी सदस्य होने का क्या मतलब है?

मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) – जीवन बीमा एजेंटों का एक संघ जो एक कैलेंडर वर्ष में अंकित मूल्य के आधार पर $1 मिलियन या उससे अधिक की बिक्री करके अर्हता प्राप्त करता है । आवेदकों को नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल एडवाइजर्स (NAIFA) का सदस्य होना चाहिए।

MDRT (Million Doller Round Table) भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट के द्वारा जब एक दिए गए वार्षिक तिथि पर 1 मिलियन डॉलर का या उस से अधिक का पॉलिसी सेल करता है तो उसको MDRT का मेम्बर घोषित किया जाता है। लेकिन इसके किए एजेंट को National Association of Insurance and Financial Adviser (NAIFA) का सदस्य होना चाहिए।

एमडीआरटी एजेंट कितना कमाते हैं?

MDRT मेम्बर के तीन Tier होते है जैसे की:

  1. Member: ये वो एजेंट होते है जो की नीचे दिए गए टेबल मे Basic Requirement को पहली बार पूरा करते है।
  2. MDRT Court of the Table (COT) : ये वो एजेंट होते है जो की नीचे दिए गए टेबल मे Basic Requirement को 3 बार पूरा कर कहके होते है।
  3. MDRT Top of the Table (TOT) : ये वो एजेंट होते है जो की नीचे दिए गए टेबल मे Basic Requirement को 6 बार पूरा कर कहके होते है।

ऐसा उम्मीद किया जा सकता है की सिंगापूर मे SGD के MDRT (2022-2023) के लिए ये रिक्वाइर्मन्ट हो सकता है।

MDRT memberMDRT Court of the Table (COT)MDRT (Top of the Table TOT)
Commission$79,000$237,000$474,000
Income$136,800$410,400$820,800
Premium$237,000$711,000$1,422,000
इसे भी पढे।
> एलआईसी CM क्लब क्या होता है और इसके क्या फायदे है।
> एलआईसी ZM क्लब क्या होता है और इसके क्या फायदे है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि What is MDRT in LIC in Hindi? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको MDRT से संबंधित जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई अन्य प्रश्न है या कोई ऐसे बात जो आपके समझ मे न आई हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम पूरी कोसिस करेंगे की आपके सवालों के जवाब दे पाए।

FAQ’s

1. MDRT सलाहकार क्या है?

MDRT प्राप्त करने वाले बीमा एजेंट को ही MDRT सलाहकार कहते हैं।

2. MDRT का फुल फॉर्म क्या होता है?

एम डी आर टी का फुल फॉर्म million-dollar Round table है।

3. MDRT की गणना कैसे की जाती है?

MDRT की गणना एजेंट के कमीशन, प्रीमियम और इनकम के आधार पर की जाती है।

4. lIC में MDRT का वेतन कितना है?

एलआईसी में MDRT का वेतन ₹3.2 लाख से लेकर 5.8 लाख रुपए प्रति वर्ष के बीच में है।

5. एमडीआरटी का मतलब क्या होता है?

देखा जाए तो वैसे दुनिया भर के 72 देशों मे कुल 66,000 MDRT सदस्य है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment