lIC cM क्लब क्या होता है और इसके क्या क्या फायदे है | lIC cM club member benefits in hindi

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

LIC CM Club Member Benefits in Hindi : हेलो दोस्तों, LIC के कई एजेंट्स LIC CM Club Join करना चाहते हैं और उसका लाभ उठाना चाहते हैं। परंतु कई एलआईसी एजेंट ऐसे हैं।

जिन्हें LIC CM Club Membership और LIC CM Club Member के फायदे के बारे में जानकारी नहीं है। जिसके कारण वह इस क्लब मेंबरशिप को join नहीं कर पा रहे हैं और इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

तो आइए आज के इस लेख में हो LIC CM Club Member Benefits in Hindi के बारे में समझते हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि lic CM क्लब मेंबरशिप कैसे join करें?

LIC CM Club क्या है? | What is LIC cM club?

LIC CM क्लब एलआईसी द्वारा शुरू किया गया एक Club Membership Program है, जिसके अंतर्गत उन LIC Agents को शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपनी पॉलिसियों का अच्छा व्यापार किया हो और टारगेट को पूरा किया हो।

LIC CM का फुल फॉर्म चेयरमैन मेंबरशिप होता है। यह एलआईसी द्वारा शुरू किए गए क्लब मेंबरशिप प्रोग्राम का तीसरे नंबर का मेंबरशिप प्रोग्राम है। और इस मेंबरशिप के अंतर्गत LIC Agent को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जो अन्य क्लब मेंबरशिप के मुकाबले बेहतर होते हैं।

इसे भी पढे:
> LIC ZM क्लब क्या होता है और इसके क्या क्या फायदे है।
> LIC BM क्लब क्या होता है और इसके क्या क्या फायदे है।

lic CM क्लब मेंबर कैसे बन सकते हैं? | LIC CM club member criteria

LIC CM Club Member Benefits in Hindi जानने से पहले सीएम क्लब मेंबरशिप ज्वाइन करने की Criteria समझ लेते हैं। जो कि इस प्रकार है।

  • यदि कोई LIC एजेंट सीएम क्लब Membership join करना चाहता है तो उसे लगातार 3 वर्षों तक 130 live पॉलिसी करनी पड़ेगी।
  • Live Policy करने का अर्थ है कि किसी भी नए एजेंट को लगातार तीन वर्षों तक 130 लोगों की LIC Policy करनी होगी।
  • यह 130 Policy बिल्कुल नई होनी चाहिए। यानी कि यदि एक एजेंट एक व्यक्ति की 3 Policies करता है तो वह एक Live पॉलिसी मानी जाएगी।
  • इसी कैटेगरी में यदि कोई पुराना LIC एजेंट है, जिसकी 600 LIC Policy चालू है। तो यदि एजेंट लगातार तीन वर्षों तक हर वर्ष 40 पॉलिसिया भी करता है तो वह CM Club Member बनने के योग्य है।
  • CM क्लब मेंबरशिप join करने की दूसरी शर्त यह है कि LIC Agents का FYC 2 लाख 21 हजार और RC भी 2,21,000 होने चाहिए। LIC क्लब मेंबरशिप Join करने के लिए यह टारगेट 2022-23 के लिए है।
  • इसके अलावा तीसरी शर्त यह होगी कि किसी भी LIC agents का पॉलिसी लैप्स रेश्यो 15% से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि Laps Ratio 15% से अधिक हो जाता है तो एजेंट को यह ratio कम करने की जरूरत होगी। laps ratio को कम करने के लिए एक एलआईसी एजेंट को और अधिक पॉलिसिया बनानी पड़ेगी।
  • यदि आप ऊपर दी गई सभी Criteria को पूरा कर लेते हैं तो आप Chairman club membership Join कर सकते हैं।

एलआईसी सीएम क्लब मेंबरशिप के फायदे क्या क्या है? | LIC CM Club Member Benefits in Hindi

एलआईसी चेयरमैन क्लब मेंबरशिप ज्वाइन करने के कई फायदे हैं जो कि इस प्रकार है।

  • ₹35,000 का Office Allowance
  • ₹6000 के Telephone Expenses
  • ₹3000 की Sales Promotional Gift
  • इसके साथ ही ₹100000 (1लाख) का Laptop Advance और ₹12000 का Convention Expenses भी दिया जाता है।
  • Membership Join कर लेने के बाद एजेंट को 85 वर्ष तक के लिए ₹500000 (5 लाख) का Mediclaim Benefit भी दिया जाता है।
  • Mediclaim के साथ-साथ ₹400000 (4 लाख) के Free Term insurance भी दिए जाते हैं, जिसकी अधिकतम आयु सीमा 69 साल होती है।
  • इसके अलावा 18,50,000 से लेकर 21,50,000 रुपये तक के हाउस लोन दिए जाते हैं जिसका ब्याज दर 5% से शुरू होता है।
  • चेयरमैन क्लब मेंबर को दोपहिया वाहनों के लिए ₹600000 दिए जाते हैं, जो कि ब्याज मुक्त होते हैं।
  • इसके साथ ही सभी Members को ₹20,000 Festival Advance भी मिलता है जो कि 10 महीने के EMI में चुकाया जा सकता है और यह ब्याज मुक्त होता है।
  • इसके साथ ही Furniture Advance यह दिया जाता है जो कि ₹20,0000 का होता है। या एडवांस 3 साल के लिए दिया जाता है जो कि ब्याज मुक्त होता है।
  • एक चेयरमैन क्लब मेंबरशिप ज्वाइन करने का सबसे बड़ा बेनिफिट या है कि यहां पर सभी Agents को एक करोड़ रुपए के MHR Power दिए जाते हैं। 
इसे भी पढे:
> LIC DM क्लब क्या होता है और इसके क्या क्या फायदे है।
> एलआईसी मे नाम चेंज कैसे करे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने LIC CM Club Member Benefits in Hindi के बारे में जाना। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको LIC के चेयरमैन क्लब मेंबरशिप के बारे में पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आपको CM क्लब मेंबरशिप से संबंधित कोई अन्य जानकारियां चाहिए तो आप हमें कमेंट करें।

FAQ’s

1. CM क्लब में कितनी पॉलिसी का टारगेट है?

CM क्लब में हर वर्ष 130 पॉलिसी का टारगेट रखा गया है।

2. CM क्लब में एमएच पागल का क्या मतलब होता है?

MHR Power का मतलब Moral hazard Report है। जो कि सभी क्लब मेंबरशिप के लिए Applicable है।

3. LIC CM क्लब मेंबर टारगेट क्या है?

एलआईसी सीएम क्लब मेंबर टारगेट 130 पॉलिसी रखा गया है और FYC और RC ₹221000 रखा गया है।

4. LIC CM Club Member Salary कितनी है?

LIC CM Club Member में सैलरी नहीं मिलती बल्कि कमीशन दिया जाता है और साथ ही कई तरह की Allowances और Benefits भी दिए जाते हैं।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment