दोस्तों, आज के इस लेख में हम LIC Jeevan Tarang Plan 178 Details in Hindi के बारे में जानने वाले हैं। अक्सर ज्यादातर लोग अपने लिए एक ऐसा प्लान ढूंढते हैं, जो उनको जीवन भर का सुरक्षा कवर दे सके और LIC Jeevan Tarang Policy इसी तरह की पॉलिसी है। जो पॉलिसी धारकों को जीवन भर के जीवन बीमा कवर प्रदान करती है।
अगर आप जीवन तरंग पॉलिसी लेना चाहते हैं लेकिन आपको Jeevan Tarang Plan 178 Maturity Benefits के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो आज के इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें।
LIC जीवन तरंग पॉलिसी क्या है? | LIC Jeevan Tarang Plan 178 Details in Hindi
LIC जीवन सरल पॉलिसी एक लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो प्रॉफिट के साथ आता है। यहां पर संचय अवधि के बाद सम एश्योर्ड राशि का 5 ½ % Survival Benefit के रूप में मिलता है। इसके साथ ही जब Accumulation Period तक पॉलिसी धारक जीवित होता है या उसके पहले मृत्यु हो जाती है।
तो LIC द्वारा एकमुश्त बीमा राशि के साथ-साथ बोनस का भी भुगतान दिया जाता है। इसके साथ ही अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु संचय अवधि के बाद हो जाती है, लेकिन अभी पॉलिसी के 100 वर्ष पूरे नहीं हुए होते हैं तो भी पॉलिसी धारक को संपूर्ण राशि और लॉयल्टी एडिशन का भुगतान किया जाता है।
LIC जीवन तरंग पॉलिसी में पॉलिसी धारकों को 31 की उम्र में Accumulation Period 10 वर्ष, 15 वर्ष और 20 वर्ष प्राप्त होता है। जिनमें से पॉलिसी धारक कोई भी पीरियड का चुनाव कर सकता है।
इसे भी पढे: |
> LIC की 3 स्कीम जो आपके पैसे को 5 साल मे डबल कर दे > LIC का प्लान 936 क्या है और इसके क्या फायदे है |
एलआईसी जीवन तरंग योजना 178 विवरण | LIC Jeevan Tarang Policy Features
LIC Jeevan Tarang Plan 178 जान लेने के बाद आइए अब इसके कुछ फीचर्स को भी जान लेते हैं।
- यहां पर पॉलिसी के लिए संचय अवधि यानी पॉलिसी Accumulation Term निश्चित है, जो कि 10 वर्ष 15 वर्ष या 20 वर्ष होगी।
- इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारक को हर साल सम एश्योर्ड राशि का 5 ½ % मिलता है यदि पॉलिसी धारक संचय अवधि के बाद तक जीवित हो।
- एलआईसी की जीवन तरंग में पॉलिसी धारकों को लचीला प्रीमियम पेइंग मोड का विकल्प मिलता है। जहां पर पॉलिसी धारक सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम मोड में से किसी भी मोड को चुन सकते हैं।
- LIC जीवन तरंग प्लान एक संपूर्ण जीवन योजना है जहां पर हर साल पॉलिसी धारक को सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है। इसके साथ ही पॉलिसी धारक में Maturity Benefit और डेथ बेनिफिट का लाभ भी उठा सकता है।
- यह एक पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है इसीलिए Jeevan Tarang Plan 178 Returns के रूप में पॉलिसी धारक बोनस सिंपल रिवर्सनरी बोनस या लॉयल्टी एडिशन भी प्राप्त कर सकता है।
जीवन तरंग पॉलिसी के लिए पात्रता । Jeevan Tarang Policy Eligibility Criteria
आइये अब हम जीवन तरंग पॉलिसी की Eligibility Criteria को भी जान लेते हैं।
- LIC जीवन तरंग प्लान में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 0 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष रखी गई है।
- यहां पर अधिकतम मैच्योरिटी एज 100 वर्ष की है। क्योंकि यह एक संपूर्ण जीवन बीमा प्लान है।
- Accumulation Period के अंत में पॉलिसी धारक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रीमियम पेमेंट अवधि की समाप्ति पर न्यूनतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए।
- पॉलिसी धारक की प्रीमियम भुगतान करने की अवधि पॉलिसी अवधि पूरी होने से 3 वर्ष कम होगी।
- LIC जीवन तरंग पॉलिसी सम एश्योर्ड राशि न्यूनतम ₹1,00,000 तय की गई है। जहां पर अधिकतम सम एश्योर्ड राशि की कोई सीमा नहीं है।
LIC जीवन तरंग प्लान 178 के लाभ | LIC Jeevan Tarang Plan Details Benefits
आइए अब हम LIC जीवन तरंग प्लान 178 बेनिफिट्स भी जान लेते हैं।
Death Benefit
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसे डेथ बेनिफिट प्राप्त होता है जहां
- संचय अवधि के दौरान मृत्यु के मामले में सम एश्योर्ड राशि + बोनस का भुगतान किया जाएगा।
- संचय अवधि के बाद मृत्यु के मामले में सम एश्योर्ड राशि + लॉयल्टी बोनस का भुगतान किया जाएगा।
Survival Benefit
अगर हम बात करें LIC जीवन तरंग प्लान 178 की सर्वाइवर बेनिफिट की तो यहां पर यदि पॉलिसी धारक संचय अवधि पूरी होने के बाद भी जीवित रहता है तो उसे हर वर्ष संपूर्ण राशि का 5.5% भुगतान के रूप में दिया जाएगा। जो कि उसे पूरे 100 वर्षों की आयु तक देय होगा।
Maturity Benefits
ज्यादातर लोग LIC Jeevan Tarang Plan 178 Maturity Benefits के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इसके अंतर्गत पॉलिसी धारकों को व्यक्ति की 100 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे पूरी संपूर्ण राशि और लॉयल्टी बोनस का भुगतान कर दिया जाता है। उसके बाद पॉलिसी समाप्त हो जाती है।
Riders Benefit
पॉलिसी धारकों को राइडर्स बेनिफिट के रूप में एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर देने का विकल्प मिलता है। जहां पर पॉलिसी धारक अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके या बेनिफिट ले सकते हैं।
लेकिन यह राइडर बेनिफिट केवल रेगुलर प्रीमियम जमा करने वालों के लिए ही Applicable होगा।
Surrender Value Benefit
यहां पर पॉलिसी धारकों को गारंटीड सेरेंडर वैल्यू भी प्रदान किया जाता है। अगर कोई भी पॉलिसी धारक संचय अवधि के दौरान पॉलिसी सरेंडर करता है तो उसे सरेंडर वैल्यू प्रदान किया जाएगा।
जहां पर सिंगल प्रीमियम का भुगतान करने वाले पॉलिसी धारकों के लिए 1 साल का प्रीमियम का भुगतान करना जरूरी है।
वहीं अगर हम रेगुलर प्रीमियम पॉलिसी की बात करें तो पॉलिसी धारकों को अपने पॉलिसी का कम से कम 3 साल का प्रीमियम जमा करना जरूरी है।
इन दोनों ही Condition में LIC Jeevan Tarang Surrender Value Calculator के अंतर्गत सम एश्योर्ड राशि का 90% सरेंडर वैल्यू के रूप में प्रदान किया जाएगा। अगर संचय अवधि के बाद कोई भी पॉलिसी धारक पॉलिसी सेरेंडर करता है तो LIC Jeevan Tarang Surrender Value Calculator में 85% का भुगतान होगा।
LIC जीवन तरंग प्लान डिटेल्स के कुछ अन्य लाभ
- यहां पर पॉलिसी धारकों को पॉलिसी के खिलाफ लोन की सुविधा भी मिलती है।
- Policyholders को 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है।
- LIC जीवन तरंग प्लान में रिवाइवल बेनिफिट भी मिलता है, जहां पर पॉलिसी धारक 5 साल के अंदर अपनी पॉलिसी को Revive करवा सकता है।
- पॉलिसी धारकों को अर्धवार्षिक एवं वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करने पर छूट प्रदान की जाती है। इसके साथ ही High Sum Assured राशि पर भी 1.25% से 2.25% का छूट मिलता है।
LIC Jeevan Tarang Bonus Rate
चूंकि यह एक पार्टिसिपेटिंग प्लान है, इसीलिए पॉलिसी धारकों के लिए जीवन तरंग प्लान के बोनस रेट के बारे में जानना चाहिए। जो कि नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से देखा जा सकता है।
Bonus Rates of Jeevan Tarang – Plan 178 (For 10,00,000 Sum Assured) | |||
प्रीमियम पेइंग टर्म | 10 Years | 15 Years | 20 Years |
बोनस रेट | Rs. 47 | Rs. 48 | Rs. 49 |
इसे भी पढे: |
> LIC की Tech Term प्लान 854 के बारे मे पूरी जानकारी > LIC का जीवन अमर प्लान 855 की जानकारी हिन्दी मे |
LIC Jeevan Taran Plan 178 Example
आप LIC की जीवन तरंग प्लान 178 उदाहरण को नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं। यहां पर आप आसानी से Jeevan Tarang Plan 178 Maturity Amount ओर डेथ बेनिफिट को भी आसानी से समझ पाएंगे।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने LIC Jeevan Tarang Plan 178 Details in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की स्कूल स्टाफ उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप LIC जीवन तरंग पॉलिसी डीटेल्स को आसानी से समझ पाए होंगे।
यदि इस पोस्ट मैं पॉलिसी से संबंधित कुछ ऐड करने की जरूरत हो तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आपको जीवन तरंग पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारियां एक जगह पर दे सके।
FAQ’s
1. LIC में प्लान 178 क्या है?
LIC में प्लान 178 एक जीवन तरंग पॉलिसी है जो संपूर्ण बीमा योजना के अंतर्गत आती है।
2. जीवन तरंग के सरेंडर वैल्यू की गणना कैसे की जाती है?
जीवन तरंग में सरेंडर वैल्यू की जानकारी हमने इस लेख में दी है। कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
3. जीवन तरंग प्लान की मैच्योरिटी वैल्यू क्या होगी?
LIC जीवन तरंग के अंतर्गत इसकी मेच्योरिटी वैल्यू हमने उदाहरण के माध्यम से लेख में समझाई है। कृपया जीवन तरंग पॉलिसी के उदाहरण को देखें।