एलआईसी सरेन्डर फॉर्म को कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस?

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

किसी भी बीमा करता को lic Surrender करते समय कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिसमें से एक LIC Surrender Form होता है। इस LIC Surrender Form को सभी बीमाकर्ता जो पॉलिसी सरेंडर कर रहे हैं को भरने की जरूरत पड़ती है परंतु कई लोग इस LIC Surrender Form को नहीं भर पाते या भरते समय गलतियां कर देते हैं।

तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि LIC surrender form kaise bhare और LIC Surrender Form भरते समय किन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है।

LIC Surrender Form क्या होता है?

LIC Surrender Form एक ऐसा फॉर्म होता है जिसमें आपको अपने Policy से संबंधित कुछ जानकारियां देनी होती हैं। इसके माध्यम से आपके पॉलिसी को Surrender किया जा सकता है और उसका आवेदन भी स्वीकार किया जा सकता है।

इसके अलावा LIC Surrender Form में कुछ बैंक संबंधित जानकारियां भी पूछी जाती हैं जिनके माध्यम से पॉलिसी सरेंडर होने के बाद आपका कुछ प्रीमियम भुगतान आपके खाते में भेजा जा सकता है।

LIC Surrender Form कैसे डाउनलोड करें?

भले ही हम अपनी LIC Policy ऑनलाइन सरेंडर नहीं कर सकते परंतु हम एलआईसी सरेंडर फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड जरूर कर सकते हैं। जब भी आप किसी LIC Surrender form को डाउनलोड करें तो ध्यान रहे कि वह lic पॉलिसी सेरेंडर फॉर्म में 5074/3510 संख्या लिखी होनी चाहिए क्योंकि वही फॉर्म पॉलिसी सेरेंडर करते समय Valid माना जाता है।

नीचे दिए गए लिंक से आप आसानी से अलाई सी सेरेंडर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

LIC Surender Form Download

इसे भी पढे:
> LIC का Maturity फॉर्म कैसे भरते है जाने Step By Step हिंदी में
> LIC Of India ECS Cancellation Form क्या होता है, कहाँ प्रयोग होता है, और इसे कैसे भरते है ?

LIC Surrender Form कैसे भरें? | LIC surrender form kaise bhare

एलआईसी सरेंडर फॉर्म भरना बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर LIC Surrender Form भर सकते हैं।

LIC Surrender Form में आपको अपने lic Policy से संबंधित कुछ जानकारियां भरनी है। इस Form में हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में जानकारी पूछी जाती है जिसमें से आप अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चुन करके उसी भाषा के सामने दिए गए खाली स्थान पर जानकारी भरे।

  1. LIC Surrender Form में सबसे पहले आपको अपना स्थान और दिनांक लिखना है।
  1. उसके बाद आपको उस फॉर्म में शाखा कार्यालय संख्या में उस lic ब्रांच की संख्या भरनी है जहां से आपने अपनी lic पॉलिसी ली है।
  1. अब नीचे आपको सबसे पहले अपनी पॉलिसी संख्या (Policy Number) भरनी है जो कि आपके पॉलिसी में दी गई होगी।
  1. उसके बाद फॉर्म में स्वजीवन पर (Fvg.)” लिखा होगा जहां पर आपको अपना नाम भरना है।
  1. अब आपसे नीचे “पॉलिसी दिनांक” पूछा गया होगा जहां पर आपको वह दिनांक डालना है जिस दिन आप की पॉलिसी परिपक्व (Mature) होने वाली है। यह दिनांक आपको अपने पॉलिसी फॉर्म में मिल जाएगा।
  1. अब आपको अपना हस्ताक्षर (Signature) करना है और पूरा नाम लिखकर के Address (पता) भरना होगा।
  1. अब आप और नीचे देखेंगे तो आपसे कुछ नाम या पॉलिसी संख्या पूछी गई होगी लेकिन आपको वह सभी स्थान खाली छोड़ देना है क्योंकि वह सभी चीजें lic office द्वारा खुद भरी जाएंगी।
  1. फॉर्म के दूसरे पेज में आपसे कुछ लोन से संबंधित जानकारी पूछी गई होगी जिसे भी आपको नहीं भरना है। यदि आपके द्वारा कोई भी lic office से लोन लिया गया है तो lic office उस लोन संबंधी जानकारी को खुद भरेंगे।
  1. दूसरे पेज पर ही और नीचे आने पर आपसे Witness पूछा जाएगा जिसमें आप अपने किसी परिवार या रिश्तेदारों को Witness बना सकते हैं और आपको उस जगह पर Witness का हस्ताक्षर, नाम, पता, व्यवसाय सभी चीजें भरनी होंगी।
  1. अब आपको फिर से Witness के बगल में दिए हुए जगह पर अपना हस्ताक्षर करना है। और Signature के नीचे अपने पिता या पत्नी का नाम लिखना है।
  1. अपने हस्ताक्षर के ऊपर वाले स्थान पर एक रुपए की टिकट चिपकाना है जो कि आपको आसानी से डाकघर में मिल जाएगी।
  1. अब इसके नीचे NEFT Mandate  Formआ जाता है जहां पर आपको अपनी बैंक की जानकारी (Bank Detail) भरनी है ताकि आपको Surrender value transfer किया जा सके।
  1. आप अपने पास बुक में से देखकर अपने बैंक से संबंधित सभी चीजें जैसे- बैंक का नाम, बैंक का ब्रांच, अकाउंट नंबर, MICR नंबर, IPS (IFSC) कोड इत्यादि चीजें लिख सकते हैं।
  1. इसके बाद नीचे अपना मोबाइल नंबर और Email ID लिखें ताकि आपको आपके पॉलिसी सरेंडर से संबंधित सभी जानकारी Message के द्वारा या Email के द्वारा मिल सके।
  1. इसके बाद नीचे तीसरा और चौथा पेज भी होगा जहां पर आपको कोई भी जानकारी नहीं भरनी है यह केवल lic Office द्वारा ही भरी जाएगी। इसलिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरने के बाद आपको इस फॉर्म में कोई भी जानकारी नहीं भरनी है।
  1. अब आपको अन्य दस्तावेजों के साथ इस LIC Surrender Form को भी ले जाकर lic ऑफिस में जमा कर देना है।
इसे भी पढे:
> LIC Covid 19 Questionnaire Form क्या होता है, यह क्यों भरा जाता है और कैसे भरा जाता है।
> जाने NEFT Form कहा प्रयोग होता है, और इसे कैसे भरते है

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि LIC surrender form kaise bhare? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप समझ पाए होंगे कि LIC Surrender Form कैसे डाउनलोड करना है और कैसे भरना है। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

FAQ’s

1. एलआईसी सरेंडर फॉर्म कहां जमा करें?

उत्तर – एलआईसी सरेंडर फॉर्म और पॉलिसी सरेंडर करने से संबन्धित सभी दस्तावेजों को LIC office में जाकर जमा करना होगा।

2. एलआईसी सरेंडर के लिए किस रूप का उपयोग किया जाता है?

उत्तर – एलआईसी सरेंडर के लिए Surrender form 5074/3510 रूप का इस्तेमाल किया जाता है।

3. LIC surrender form 5074 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर – LIC सरेंडर फॉर्म 5074 pdf इस लेख में दिये गए लिंक द्वारा डाउनलोड कर सकते है।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

1 thought on “एलआईसी सरेन्डर फॉर्म को कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस?”

Leave a Comment