LIC मे NACH Mandate फॉर्म कैसे भरे जाने सर प्रोसेस | LIC Me Nach Mandate Kaise Kare

आज के समय में LIC बीमा पॉलिसी का प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है। परंतु कई लोग जिन्होंने 2016 के पहले LIC पॉलिसी ली होगी उन्हें बैंक में जाकर या LIC ऑफिस जाकर इन प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता था।

फिर 2016 के बाद से LIC ने एक NACH Mandate Form प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से प्रीमियम भुगतान आसान हो गया। इसी कारण लोग यह जानना चाहते हैं कि यह NACH Mandate Form क्या है और lic me nach mandate kaise kare?

आज के इस लेख के माध्यम से हम NACH Mandate Form के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले हैं और साथ ही हम अपने पाठकों को यह भी बताएंगे कि lic me nach mandate kaise kare?

LIC NACH Mandate Form क्या है?

नाच का पूरा नाम National Automated Clearing House है। 8 नवंबर 2016 को LIC ने अपने पॉलिसीधारकों के साथ एक NACH Mandate Form पेश किया जिसके माध्यम से बीमा पॉलिसी का प्रीमियम का भुगतान अपने आप ही बैंक खाते से कट जाता था।

LIC द्वारा यह देखा गया कि पॉलिसीधारकों को हमेशा बैंक में व्यक्तिगत रूप से जाकर प्रीमियम भुगतान करने में काफी परेशानियां आ रही हैं।

इसलिए LIC द्वारा यह NACH Mandate Form प्रस्तुत किया गया जिसको भरने पर LIC प्रीमियम का भुगतान पॉलिसी धारक के बैंक अकाउंट से अपने आप हो जाता था। NACH Mandate Form की सुविधा LIC कंपनी को RBI द्वारा प्रदान की गई थी।

नाच के Full form को यदि आप देखते हैं तो यह पता लग जाता है कि यह एक स्वचालित रूप से प्रीमियम भुगतान करने वाला Form है। NACH Mandate Form सभी पॉलिसीधारकों के लिए अनिवार्य नहीं है।

NACH Mandate Form का इस्तेमाल ऐसे पॉलिसीधारकों द्वारा किया जाता है जो अक्सर अपने LIC प्रीमियम का भुगतान करना भूल जाते हैं या उन्हें प्रीमियम भुगतान से संबंधित परेशानियां आती हैं।

LIC में NACH Mandate करने के लिए आवश्यक जानकारी

LIC में NACH Mandate करवाने के लिए पॉलिसी धारक को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और अपने पास कुछ दस्तावेज भी रखने होंगे तभी वह पॉलिसी धारक LIC में NACH Mandate करवाने में सक्षम हो पाएगा।

  • बैंक की जानकारी – कैंसिल चेक/पासबुक/बैंक स्टेटमेंट
  • पॉलिसी धारक के पास नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड होना जरूरी है।
  • पॉलिसी धारक के पास पॉलिसी में रजिस्टर्ड किया हुआ मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का होना आवश्यक है।
  • LIC पोर्टल पर कस्टमर द्वारा शुरू किया जाने वाला जनादेश
  • यदि कोई Destination Bank e-Nach Mandate Form के लिए LIC द्वारा On board नहीं किया गया है तो उन पॉलिसीधारकों को e-Nach Mandate की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
इसे भी पढे:
> एलआईसी सरेन्डर फॉर्म को कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस?
> LIC का Maturity फॉर्म कैसे भरते है जाने Step By Step हिंदी में

LIC में नाच Mandate कैसे करें? | Lic Me Nach Mandate Kaise Kare?

यदि आप एक LIC पॉलिसी धारक हैं तो आपके लिए NACH Mandate Form एक बहुत ही उपयोगी Form साबित हो सकता है। केवल कुछ प्रक्रियाओं को फॉलो करके आप LIC में NACH Mandate कर सकते हैं और अपना प्रीमियम भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले LIC के e-NACH Mandate Portal पर जाए।
  1. जैसे ही आप लिंक पर Click करके e-NACH Mandate Portal पर जाते हैं। आपके सामने एक Form खुलकर आएगा जिसमें आपके पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारियां पूछे जाएंगे जिससे आपको भरना है।
  1. जानकारियां भरने के बाद Verify पर Click करें।
  1. Click करते ही एक अगला पेज खुलेगा जहां पर आपके पॉलिसी से संबंधित और भी जानकारियां दी गई होंगी जिससे आपको पढ़ लेना है और उसके बाद Proceed पर Click कर देना है।
  1. Click करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपसे बैंक संबंधित जानकारियां पूछे जाएंगी जिससे आपको सही ढंग से भर देना है।
  1. अब सबसे नीचे आपसे नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड का Option चुनने के लिए कहा जाएगा जिसमें से आप अपनी सुविधा अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसका आप उपयोग करते हो। सभी जानकारियां भर देने के बाद आपको Proceed पर Click कर देना है।
  1. Proceed पर Click करते ही आपके सामने कुछ योग्यता एवं शर्तें आ जाएंगी जिसमें आपकी पॉलिसी प्रीमियम के भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां दी गई होंगी। इसलिए कृपया इसे अच्छे से पढ़ ले।
  1. सभी चीजें पढ़ लेने के बाद ओके पर Click करें। Click करते ही एक Confirmation का पेज खुल कर आएगा जहां पर आपके पॉलिसी और बैंक से संबंधित जानकारियां दिखाई देंगी।
  1. सभी जानकारियों की पुष्टि कर लेने के बाद सबसे नीचे Check box    पर Click करें और Yes to Proceed पर Click करें।
  1. इस तरह आपका LIC NACH Mandate हो जाएगा। और आसानी से आपका प्रीमियम भुगतान भी समय पर होता जाएगा।
इसे भी पढे:
> LIC Of India ECS Cancellation Form क्या होता है, कहाँ प्रयोग होता है, और इसे कैसे भरते है ?
> LIC Covid 19 Questionnaire Form क्या होता है, यह क्यों भरा जाता है और कैसे भरा जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि lic me nach mandate kaise kare? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप अपने पॉलिसी में NACH Mandate कर पाएंगे। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई सवाल पूछना है तो आप हमें कमेंट कर के पूछ सकते हैं।

FAQ’s

1. एल आई सी ई मैंडेट क्या है?

उत्तर – LIC NACH Mandate को ही एल आई सी ई मैंडेट कहा जाता है। इसकी जानकारी हमने विस्तार पूर्वक इस लेख में बताई है।

2. LIC NACH Mandate Form पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर – LIC NACH Mandate Form आप अपने शाखा कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। या फिर आप ऑनलाइन ही LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NACH Mandate Form भर सकते हैं।

3. LIC इन आज बैंक लिस्ट कैसे मिलेगी?

उत्तर – आप LIC के NACH Mandate वेबसाइट पर जाकर बैंक लिस्ट देख सकते हैं।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment