LIC जीवन शिरोमणि प्लान : एक करोड़ का रिटर्न ऐसे प्राप्त करे | LIC Jeevan Shiromani Plan Details In Hindi  

दोस्तों, आज के इस लेख में हम LIC Jeevan Shiromani Plan Details in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। LIC जहां निम्न वर्ग वालों को ध्यान में रखकर LIC पॉलिसी लांच करता है उसी प्रकार LIC ने कुछ योजना उच्च वर्ग वालों के लिए भी बनाई है। जिनमें से एक जीवन शिरोमणि प्लान है। अगर आप उच्च आय वर्ग वाले व्यक्ति हैं और अपने लिए एक ऐसी LIC पॉलिसी की तलाश कर रहे हैं जिसमें आपको सभी तरह के लाभ मिल सके। तो आप LIC का जीवन शिरोमणि प्लान ले सकते हैं। एलआईसी जीवन शिरोमणि प्लान में जानने के लिए इस लेख में अंत तक जरूर बने रहे।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

LIC Jeevan Shiromani पॉलिसी क्या है। LIC Jeevan Shiromani Plan Details in Hindi

LIC जीवन शिरोमणि प्लान का टेबल नंबर 947 है। यह प्लान LIC द्वारा 1-2-2020 को लांच किया गया था। पहले LIC जीवन शिरोमणि प्लान का टेबल नंबर 847 (LIC Jeevan Shiromani Plan 847था, जिसमें कुछ बदलाव करके उसका टेबल नंबर 947 बना दिया गया।

LIC की जीवन शिरोमणि प्लान एक सुरक्षा योजना और बचत योजना है। यह मुख्य रूप से उच्च आय वर्ग वाले लोगों के लिए डिजाइन की गई है। इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारकों को पॉलिसी अवधि के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार के सदस्यों को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है।

इसके साथ ही पॉलिसी धारक के जीवित रहने पर पॉलिसी अवधि पूरी हो जाने पर मैच्योरिटी राशि भी एकमुश्त प्रदान की जाती है। इसके अलावा इस योजना में पॉलिसी धारक को किसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी सम एश्योर्ड राशि का 10% भुगतान में मिलता है।

तो इस तरह यह योजना एक Non-Linked, Participating योजना है, जिसमें कि लिमिटेड प्रीमियम बीमा राशि का भी ध्यान रखा गया है।

इसे भी पढे:
> LIC की 3 स्कीम जो आपके पैसे को 5 साल मे डबल कर दे

> LIC का प्लान 936 क्या है और इसके क्या फायदे है

LIC जीवन शिरोमणि 947 की प्रमुख विशेषताएं

  • यह एक Saving और Protection प्लान है।
  • इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसी धारकों की 15 बीमारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है।
  • इस प्लान में 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी शामिल किया गया है।
  • इस योजना के लिए पॉलिसी धारकों को पूरी पॉलिसी अवधि से 6 वर्ष कम प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
  • LIC 947 प्लान के अंतर्गत प्रीमियम मोड मंथली, क्वार्टरली, हाफ इयरली और ईयरली हो सकता है।
  • इसके अंतर्गत 80C कर छूट की भी व्यवस्था की गई है।
  • इस प्लान में फ्री लुकअप पीरियड 15 दिन का निर्धारित किया गया है।

LIC जीवन शिरोमणि योजना के लिए योग्यता

तो आइए हम LIC टेबल नंबर 947 प्लान की Eligibility Criteria को टेबल के माध्यम से समझते हैं।

Policy Term14161820
Premium Paying Term10121416
Minimum Age at entry18 वर्ष 18 वर्ष 18 वर्ष 18 वर्ष
Maximum Age at entry55 वर्ष51 वर्ष48 वर्ष45 वर्ष
Maximum Age at Maturity69 वर्ष67 वर्ष66 वर्ष65 वर्ष
Minimum Basic Sum Assured1 Cr.1 Cr.1 Cr.1 Cr.

LIC जीवन शिरोमणि प्लान के लाभ

LIC Jeevan Shiromani Plan Review  जान लेने के बाद आइए इस योजना के कुछ फायदे के बारे में भी जान लेते हैं।

यह एक ऐसी LIC योजना है जिसके अंतर्गत पॉलिसी धारकों को डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट के अलावा भी कई सारे लाभ प्रदान किए जाते हैं। जो कि इस प्रकार है।

  • यदि पॉलिसी धारक जीवन शिरोमणि योजना खरीदता है तो उसे डेथ बेनिफिट और Survival Benefit प्रदान किया जाता है।
  • पॉलिसी के अंतर्गत बीमा धारक हो मेच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है। जोकि सभी पॉलिसी टर्म के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
  • LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी नंबर 947 में पॉलिसी धारक को Critical Illness Benefit मिलता है। जिसमें की पॉलिसी धारक को सम एश्योर्ड राशि का 10% एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
  • इस प्लान में पॉलिसी धारक को Loyalty Addition भी प्राप्त होता है यदि पॉलिसी धारक ने लगातार 5 वर्षों तक सही ढंग से प्रीमियम जमा किया हो।
  • LIC पॉलिसी 947 का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें पॉलिसी धारकों को Guaranteed Addition भी दिया जाता है।
  • इस्लाम में पॉलिसी धारकों को राइटर बेनिफिट भी दिया जाता है जिसमें पॉलिसी धारक अतिरिक्त प्रीमियम जमा करके एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर, क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर ले सकते हैं।
  • LIC जीवन शिरोमणि प्लान के अंतर्गत सरेंडर बेनिफिट भी मिलता है जहां पर पॉलिसी धारक पॉलिसी चालू होने के 1 साल बाद इस पॉलिसी को सरेंडर कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही इस प्लान में LIC ने पॉलिसी धारकों के लिए ऋण सुविधा भी प्रदान की है ताकि जरूरत पड़ने पर पॉलिसी धारक अपने वित्तीय जरूरतों को पूरा कर पाए।

LIC जीवन शिरोमणि प्लान 947 का उदाहरण | LIC Jeevan Shiromani with Example

यदि कोई भी व्यक्ति 1 करोड़ सम एश्योर्ड राशि के लिए बीमा खरीदता है। उसकी उम्र 20 वर्ष है तो उसे केवल 10 वर्षों के लिए ही प्रीमियम जमा करना होगा। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप उम्र के हिसाब से Premium Paying Term को समझ सकते हैं।

LIC जीवन शिरोमणि प्लान 947 पर मिलने वाले छूट

Modeछुट
Yearly mode2%
Half-yearly mode1%
Quarterly, Monthly (NACH)& Salary deductionNIL
100,00,000 to 195,00,000NIL
200,00,000 to 495,00,0000.03%
500,00,000 and above0.05%
इसे भी पढे:
> LIC की Tech Term प्लान 854 के बारे मे पूरी जानकारी

> LIC का जीवन अमर प्लान 855 की जानकारी हिन्दी मे

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने LIC Jeevan Shiromani Plan Details in Hindi के बारे में संपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको जीवन शिरोमणि प्लान नंबर 947 के बारे में पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस प्लान से संबंधित कोई अन्य जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

FAQ’s

1. LIC जीवन शिरोमणि रिटर्न कितना मिलेगा?

इस प्लान के अंतर्गत आपका रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने सम एश्योर्ड की बीमा राशि खरीदी थी और कितने वर्षों के लिए खरीदी थी।

2. क्या मैं 1 साल बाद LIC पॉलिसी सरेंडर कर सकता हूं?

जी हां, यदि आप LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी खरीदते हैं तो LIC में 1 साल प्रीमियम जमा करने के बाद आप इस पॉलिसी को सरेंडर भी कर सकते हैं।

3. LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी कितने साल की होती है?

जीवन शिरोमणि योजना के लिए पॉलिसी टर्म 14 वर्ष 16 वर्ष 18 वर्ष और 20 वर्ष निर्धारित किया गया है।

4. LIC जीवन शिरोमणि प्लान टैक्स में बेनिफिट कितना मिलेगा?

इस प्लान के अंतर्गत आपको 80C के अंतर्गत छूट प्रदान की जाती है।

5. जीवन शिरोमणि एजेंट कमीशन कितना है?

LIC के अंतर्गत जीवन शिरोमणि प्लान के लिए एजेंट को पहले वर्ष में 25% कमीशन प्राप्त होता है। अगर उसके बाद तक पॉलिसी चालू रहती है तो एजेंट को 7.5% का कमीशन मिलता है।

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment