LIC का डेथ क्लैम फॉर्म कैसे भरे? | lIC death claim form kaise bhare

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

आधुनिक समय में लगभग सभी व्यक्ति अपना जीवन बीमा जरूर कराते हैं और उस व्यक्ति के मरने के बाद उनके परिवार जन उस जीवन बीमा का लाभ उठा सकते हैं। लोग यह तो जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने अपना जीवन बीमा कराया है उसके मृत्यु के बाद हम Death claim कर सकते हैं परंतु वे यह नहीं जानते कि LIC Death Claim Form Kaise Bhare.

यदि कोई भी व्यक्ति LIC Death claim करना चाहता है तो उसे कई अलग-अलग तरह के Form भरने पड़ते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको LIC Death Claim Form Kaise Bhare के बारे में बताएंगे। साथ ही Form से संबंधित अन्य जानकारियां भी आपको प्रदान करेंगे ताकि आप आसानी से कोई भी व्यक्ति LIC मृत्यु दावा फाइल कर सके।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

एलआईसी मृत्यु दावा फॉर्म | LIC Death Claim Form

LIC Death claim करते समय हमें कई तरह के Form भरने पड़ते हैं। इसमें सबसे पहले हमें व्यक्ति की मृत्यु के बाद तुरंत एक Form भरना पड़ता है जिससे कि हम LIC को बीमित व्यक्ति के मृत्यु की सूचना दे पाए।

जैसे ही Death claim करने वाला व्यक्ति बीमित व्यक्ति के मृत्यु की सूचना देता है उसके कुछ दिन बाद ही LIC द्वारा पोस्ट के माध्यम से Death Claim करने वाले व्यक्ति, जिसे हम दावेदार कहते हैं, को कुछ Form भेजता है जिसे भरकर LIC Office में जमा करना पड़ता है।

उस Form में सबसे जरूरी Form LIC Death claim Form 3783A होता है, जिसे दावेदार का Form कहा जाता है। कई लोग यह नहीं जानते हैं कि LIC Death Claim Form Kaise Bhare तो चलिए आगे हम इसके बारे में जानते हैं।

इसे भी पढे:
> जाने LIC का डेथ क्लैम करने का प्रोसेस क्या-क्या है।

> जाने LIC पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है और लोन के लिए अप्लाइ कैसे करे?

LIC Death claim Form 3783A कैसे भरें? | lIC death claim form kaise bhare

जब आप LIC का मृत्यु दावा Form भरते हैं तो उसमें सबसे जरूरी Form 3783 ही होता है। इस Form में हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा दी हुई होती है।

इसलिए आप अपनी सुविधा अनुसार एक भाषा का चयन करके उसी भाषा के सामने अपनी सभी जानकारियां भरें। आप नीचे दिए गए चरणों को Follow करके आसानी से यह दावेदार का Form भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपना दावेदार का Form निकालें। आपके पास पोस्ट के माध्यम से कई Form आए होंगे जिसमें कि Form संख्या लिखा होगा। तो आपको Form नंबर या Form संख्या 3783 (A) निकालना है, और उसे भरना है।
LIC death claim form kaise bhare
  • सबसे पहले Form में अपनी LIC ऑफिस की शाखा का नाम लिखें। जैसे वाराणसी, इलाहाबाद इत्यादि।
  • उसके बाद नीचे आने पर आपको सबसे पहले “स्व” लिखा हुआ दिखाई देगा। जहां पर आपको उस पॉलिसी धारक का नाम लिखना है जिसकी मृत्यु हो गई है। ध्यान रहे कि पॉलिसी बांड में जिस तरह से पॉलिसी धारक का नाम लिखा गया था। उसी तरह से आपको नाम लिखना होगा।
  • नाम लिखने के बाद आपको आगे वाले खाली स्थान पर बीमाराशि यानी Sum Assured लिखना है जो कि आपको पॉलिसी धारक के पॉलिसी बांड में से मिल जाएगी। 
  • सम एश्योर्ड की राशि लिखने के बाद आपको पॉलिसी संख्या लिखना है। इसके बाद नीचे इंग्लिश में भी आपसे वही जानकारियां पूछी जाएंगी जो हिंदी में पूछी गई हैं यदि आप पहले से ही हिंदी में Form  भर रहे हैं तो आपको Form में कोई भी जानकारी इंग्लिश में नहीं भरनी है।
  • इसके बाद और नीचे आने पर दावेदार के विषय में विवरण पूछा जाएगा जिसमें उस व्यक्ति की जानकारी भरनी है जो LIC की पॉलिसी राशि के लिए दावा कर रहा है। इसमें दावेदार का नाम, आयु, फोन नंबर और पता भरना होगा।
  • पता लिखने के बाद दावेदार का मृतक व्यक्ति से जो संबंध है, वह लिखना है। जैसे – पति पत्नी या मां बेटा इत्यादि।
  • दावेदार से संबंध लिखने के बाद यह लिखना है कि जो भी यह Death claim का Form भर रहा है वह किस अधिकार से भर रहा है। यानी कि वह नॉमिनी है, अभ्यर्थी है, निष्पादक है इत्यादि।
  • अब Form में नीचे आने पर “मृतक बीमेदार के विषय में विवरण” पूछा जाएगा। जिसमें जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है, उसकी जानकारी भरनी होगी। जैसे – व्यक्ति की मृत्यु किस स्थान पर हुई, किस समय पर हुई, किस तिथि पर हुई, इत्यादि। इसके अलावा व्यक्ति का नाम, पता, आयु इत्यादि चीजें भी भरनी होंगी।
  • अब Form में नीचे आने पर व्यक्ति की बीमा से संबंधित जानकारियां पूछे जाएंगे जिसमें की आपको व्यक्ति का पॉलिसी संख्या, सम एश्योर्ड, LIC ऑफिस के ब्रांच का नाम, जिस दिन से LIC शुरू हुई थी वह तारीख लिखना है।

उसके अगले वाले बॉक्स में आपको हां या नहीं में उत्तर लिखना होगा। यदि पॉलिसी के साथ किसी और तरीके की दुर्घटना से संबंधित पॉलिसी जुड़ी हुई होगी तो आपको हां लिखना है। वरना उस जगह को खाली छोड़ देना है।

  • इसमें कई सारे बॉक्स बने होंगे जिसमें आप वह सभी पॉलिसी की जानकारी भर सकते हैं जो मृतक व्यक्ति ने ली हुई थी।
LIC death claim form kaise bhare rotated
  • पॉलिसी की सभी जानकारी भरने के बाद आपको ठीक नीचे नाम पर ना रहेगा जहां पर लिखा होगा “मैं”। इस जगह पर दावेदार का नाम लिखा जाएगा।
  • उसके बाद नीचे आने पर आपको स्थान का नाम लिखना है जहां पर आप रहते हैं और उसके बाद जिस दिन आप या Form भर रहे हैं और जमा करने वाले हैं, वह तारीख लिखनी है।
  • उसके बाद Form में और नीचे आने पर दावेदार को अपना नाम और हस्ताक्षर करना होगा। साथ ही फोन नंबर और Address भी लिखना होगा। इसके साथ ही “पद” पूछा गया होगा, जहां पर दावेदार जो कार्य करता है, उस कार्य का नाम लिखना है।
  • उसके बाद “साक्षी के हस्ताक्षर” में आपको एक Witness का हस्ताक्षर कराना है जिसे आप जानते हैं। जैसे Form में ही टिप्पणी में लिखा गया है कि आप किन-किन व्यक्तियों से Witness के रूप में हस्ताक्षर करवा सकते हैं।
  • उसके बाद Form में आप और नीचे जाएंगे तो आपको एक जगह और Witness का Sign करवाना होगा। इसमें Witness का नाम हस्ताक्षर, पद, पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा।
  • इस तरह से आप Death claim Form को आसानी से भर सकते हैं। ध्यान रहे कि जब भी आप Form भर रहे हो तो सारी जानकारी अपने ID card और पॉलिसी बांड में से ही देखकर भरें ताकि कोई भी जानकारी गलत ना हो पाए। नहीं तो आपका Death claim Form Reject भी हो सकता है।
इसे भी पढे:
> LIC मे होम लोन कैसे अप्लाइ करे जाने सारे प्रोसेस।

> LIC का क्रेडिट कार्ड इन दो आसान तरीकों से बनवाए?

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि lic death claim form kaise bhare? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप समझ पाए होंगे कि LIC में दावेदार का Form कैसे भरा जाता है। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

Agent सहायता से सोशल मीडिया पर भी जुड़े।
हमारे Telegram चैनल से जुड़े >>> अभी जॉइन करे
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े >>> अभी जॉइन करे

FAQ’s

1. LIC Claim Form PDF कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर – LIC क्लेम Form PDF LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

2. LIC Death claim Form कितने प्रकार का होता है?

उत्तर – LIC Death claim करते समय इंश्योरेंस कंपनी द्वारा कई तरह के Form दिए जाते हैं।

एलआईसी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment