LIC Nomination Change Form 3750 PDF | सबसे Easy तरीका nominee चेंज करने के लिए

LIC Nomination Change Form 3750 PDF: आज के इस पोस्ट मे हम बात करेंगे की अगर आपके पास एलआईसी का एक पॉलिसी है और उसमे आप अपने नॉमिनी का नाम चेंज करवाना चाहते है या कोई स्पेलिंग मिस्टैक है तो उसको सही करने के लिए आपको क्या प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा। आपको जानकारी के लिए बता दु की एलआईसी मे नॉमिनी चेंज करने के लिए आपको एक फॉर्म को भरना होता है जो की फॉर्म नंबर 3750 कहलाता है।

अगर आप भी अभी तक गूगल मे ये लिख कर सर्च कर रहे थे LIC Nomination Change Form 3750 तो अब सही जगह पर आए है यहा हम आपको पूरी जानकारी देंगे। कभी कभी ऐसा भी होता है की बिमा धारक जिस नॉमिनी को अपने पालिसी में डाला होता है किसी कारण वस उसकी मृत्यु हो जाती है या किसी और कारण से उसे अपने नॉमिनी को चेंज करने की जरूरत पड़ जाती है, तो यहा ये LIC का नॉमिनी चेंज करने वाला फॉर्म काम आता है

तो इस पोस्ट में बने रहिए हम आपको बताएंगे की नॉमिनी चेंज करने के लिए डॉक्युमेंट्स, चार्ज, टाइम लाइन, लिमिट ऑफ नॉमिनी चेंज, फॉर्म कैसे भरे।

नॉमिनेशन क्या होता है | nominee kya hota hai

जब भी आप किसी बैंक मे अकाउंट या किसी कंपनी का पॉलिसी लेते है है तो आपसे नॉमिनी का डीटेल पूछा जाता है। नॉमिनी का मतलब ये होता है की आपके मृत्यु के बाद आपके संपत्ति और पैसे का वारिस कौन होगा। जब भी आपका देहांत हो जाता है तो सरकार आपके पॉलिसी का लाभ उस व्यक्ति को देती है जिसका नाम आपने नॉमिनी मे दिया होता है।

LIC nomination change Form 3750 क्या है।

LIC Nomination Change Form 3750 का साधारण सा मतलब होता है कि जो पॉलिसी धारक है अगर उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके न रहने पर पॉलिसी के पैसे उसके द्वारा बनाए हुए नॉमिनी को दिए जाएंगे और नॉमिनी को बदलने के लिए हम फॉर्म नंबर 3750 को भरते है।

LIC nomination change form download कैसे करें?

LIC Nomination Change Form 3750 के फॉर्म को आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर के डाउनलोड कर सकते हैं उसके बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर उसको आसानी से भर सकते हैं।

<< LIC Form 3750 in Hindi Download PDF >>

जरूरी डॉक्युमेंट्स क्या क्या है।

एलआईसी पॉलिसी मे नॉमिनी चेंज करने के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स को अपने पास रखना होगा।

  1. पॉलिसी होल्डर की Identity प्रूफ।
  2. Nominee का Identity प्रूफ।
  3. Orignal पॉलिसी बॉन्ड
  4. Nomination चेंज फॉर्म 3750

चार्ज कितना लगता है?

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दु की अगर आपने पहले से ही नॉमिनी डाल रखी यही और उसकी मृत्यु होगाई है और अब अब किसी और को नॉमिनी के रूप मे डालना चाहते है तो इसके लिए ऊपर बताए गए डॉक्युमेंट्स लगते है और आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

लेकिन वहही अगर आपके पॉलिसी मे नॉमिनी जो पद है वो जीवित है और अब आप नॉमिनी को चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपसे 80 रुपये और जीएसटी चार्ज किया जाता है यानि की लगभग 100 रुपये लग जाते है नॉमिनी चेंज करने के लिए।

नॉमिनी चेंज होने मे कितना समय लगता है।

अगर आपने जरूरी डॉक्युमेंट्स को एलआईसी के ब्रांच मे जमा कर दिए है तो 3 से 4 दिन के भीतर ही आपका नॉमिनी चेंज हो जाता है। उसके बाद आपके बॉन्ड के साथ एक Annexure लग जाता है मतलब की नॉमिनी चेंज का जो फॉर्म आपने भरा है उसका एक फोटोकापी अटेस्ट करके आपके बॉन्ड के साथ आपको दे दिया जाता है।

कितनी बार नॉमिनी चेंज कर सकते है?

अब हम बात करेंगे की आप अपने पॉलिसी मे नॉमिनी को कितनी बार चेंज कर सकते है। तो आपको मई बता दु की एलआईसी आपको एक सुविधा देती है की आप अपने पॉलिसी मे नॉमिनी को अनलिमिटेड बार चेंज कर सटे है इसमे आपको कोई बाधा नहीं आएगी।

LIC nomination change form कैसे भरें।

LIC nomination change form को भरने के लिए आपको सबसे पहले उस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा डाउनलोड करने के बाद आपको नीचे दिए गए बिंदुओ को ध्यानपूर्वक समझना है।

  1. सबसे पहले आपको अपना पता भरना होगा उसके नीचे आपको दिनांक भरना है।
  2. पॉलिसी नंबर मे आपको अपना पॉलिसी नंबर भरना है।
  3. अब आपको i मे पॉलिसी होल्डर का पूरा नाम लिखना है। Here By के आगे नॉमिनी का पूरा नाम लिखना है।
  4. Nominate मे आपको ये बटन है की नॉमिनी से आपका क्या रिश्ता है और aged मे नॉमिनी का उम्र डालना है।
  5. Address is के आगे आपको आपका पूरा अड्रेस लिखना है।
  6. Lieu of के आगे आपको आपके पुराने नॉमिनी का नया लिखना है।
  7. अब आपको Witness मे आपको उस व्यक्ति का सिग्नचर, नाम, अड्रेस, डेज़िग्नैशन, लिखना है जो की आपके डायरेक्ट रीलैशन मे नहीं चाहिए और आपको उसका आइडेंटिटी प्रूफ भी लेना होगा।
  8. अब आपको Signature of Life Assured मे आपको अपना साइन करना है और अपना पूरा पता लिखना है।
  9. अब आपको फॉर्म का दूसरा हिस्सा भरना है वहा आपको Branch Unit मे अपना ब्रांच का पता लिखना है।
  10. उसके बाद Place मे जिस सहर से आप है उसका नाम और दिनांक लिखना है।
  11. अब आपको पॉलिसी नंबर लिखना है।
  12. Now nominated मे आपको अपने नए नॉमिनी का नाम लिखना होगा और Lieu of मे पुराने नॉमिनी का नाम लिखना होगा।
  13. Endorsment डेट मे आपको आज का दिनांक लिखना है।
  14. अब आपको Life Assured मे आपको अपना सिग्नचर करना है इतना करने के बाद आपका फॉर्म पूरा कम्प्लीट हो जाता है।

फॉर्म भरने के बाद अब आपको जो भी डॉक्युमेंट्स मैंने ऊपर बताए थे उनको सेल्फ अटेस्ट करके फॉर्म के साथ ब्रांच मे ले जाकर के सबमिट करना है। उमीद है की अब आपको समझ मे आ गया होगा की LIC me Nominee Kaise Change Kare.

इसे भी पढ़े:

LIC Nomination Change Form 3750

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने LIC Nomination Change Form 3750 के बारे में जाना है और यह भी जाना की कैसे हम LIC nomination change form को भर सकते हैं और उसमे क्या क्या डॉक्युमेंट्स लगेंगे और कितने पैसे लगेंगे। उमीद है की आप लोगों को यह जानकारी पसंद आयी होगी अगर इस पोस्ट मे कोई जानकारी अधूरी रह गई होतो हमे कमेन्ट करके जरूर बताए ताकि हम उसको पोस्ट मे जरूर अपडेट करे और इसमे अपने एजेंट दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

एलआईसी से जुड़ी पूछताछ और जानकारी के लिए जॉइन करे >>>
📌WhatsApp ग्रुप जॉइन करे >>> क्लिक करे
📌Telegram चैनल जॉइन करे >>> क्लिक करे

Q1- अगर policy holder और नॉमिनी दोनों की मृत्यु के साथ हो जाती है तो उस स्थिति में पॉलिसी के पैसे का क्या होगा?

Ans- जी नहीं LIC एक सरकारी योजना है जो किसी का भी पैसा नहीं खाती है अगर पॉलिसीहोल्डर और नॉमिनी दोनों की मृत्यु एक साथ हो जाती है तो उस स्थिति में पैसा उसे ही मिलेगा जो policy holder की किसी भी property का मालिकाना दावेदार होगा। उसे जाके LIC office में पैसों के लिए claim करना होगा या दावा पेश करना होगा।

Q2- LIC nomination change form को भरने के बाद कौन कौन से document देने होंगे?

Ans- LIC nomination change form को भरने के बाद आपको LIC agent द्वारा बताए गए सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा।

Q3- हम अपने LIC नॉमिनी को कितनी बार बदल सकते हैं?

Ans- हम अपने LIC नॉमिनी को कितनी भी बार बदल सकते हैं। जितनी बार हम चाहें उतनी बार बदल सकते हैं

Agent सहायता

Agent सहायता मे आपका स्वागत है मेरे एजेंट दोस्तों और भाइयो !! इस ब्लॉग मे हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हर सवालों और समस्याओ का हल देने की कोशिश करते है। जैसे की नई प्लान के बारे मे, फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, प्रीमियम कैल्क्यलैट कैसे करे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमारे Telegram चैनल को जरूर जॉइन करे।

Leave a Comment