Oppo के तमाम स्मार्टफोन्स के लिए आ गया ColorOS 15 अपडेट, मिलेंगे ये फीचर्स

Oppo के कई स्मार्टफोन के लिए ColorOS 15 अपडेट रिलीज हो गया है।

अपडेट में एआई फीचर्स भी दिए गए हैं जो यूजिंग एक्सपीरियंस को पहले से बहुत बेहतर करते हैं।

कलरओएस का फीचर कम रेजॉल्यूशन वाली पिक्चर्स की क्वालिटी को चुटकियों में इनहान्स कर देता है।

इसमें नोट्स ऐप को भी एआई फीचर्स मिले हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo ने कई स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 15 ओएस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसमें कई मेन अपग्रेड और नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ट्रिनिटी इंजन (Trinity Engine), फ्लक्स थीम, हाइपर बूस्ट और एआई टूल्स (AI tools) दिए गए हैं। ColorOS 15 अपडेट मिलने के बाद यूजर एक्सपीरियंस भी पहले से बेहतर हो गया है।

इसे भी जरूर पढ़ें-Portronics ने लॉन्च किया दमदार वायरलेस चार्जिंग स्टैंड, कीमत भी बेहद कम

नया ColorOS 15 अपडेट किन डिवाइस के लिए रोलआउट किया गया है और इसमें क्या फीचर मिले हैं। सब यहां बताने वाले हैं। नवंबर 2024 में ColorOS 15 को रिलीज किए जाने के बाद अब ओप्पो के कई ऐसे स्मार्टफोन और टैबलेट हैं, जिन्हें नया अपडेट मिल रहा है। अपडेट धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इसलिए हो सकता है कि कुछ यूजर्स को इसका इंतजार करना पड़े।

कलरओएस का AI क्लैरिटी इनहांसर फीचर कम रेजॉल्यूशन वाली पिक्चर्स की क्वालिटी को चुटकियों में इनहान्स कर देता है। इसमें खराब क्वालिटी इमेज भी क्रिस्टल क्लियर हो जाती हैं। इसमें फोटो से गैरजरूरी पार्ट्स को भी रिमूव किया जा सकता है। यह पुराने फोटोज में डिटेल भी शामिल कर सकता है। इसके अलावा एआई टूलबॉक्स (AI toolbox) की मदद से क्विक रिस्पॉन्स किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट को एआई की मदद से समराइज किया जा सकता है। साथ ही एडवांस लैंग्वेज टूल (advanced language tools) स्मार्ट तरीके से रिप्लाई कर सकते हैं।

image 12

इस अपडेट के एक और फीचर में जब आप किसी वेब पेज पर होते हैं, तो AI Speak उसे जोर से पढ़ सकता है, जिससे आप मल्टीटास्किंग करते हुए भी अपडेटेड रह सकते हैं। यह नेटिव और थर्ड-पार्टी वेब ब्राउजर (third-party web browser) में काम करता है। AI समरी वेब पेजों में भी काम करता है। इसमें नोट्स ऐप को भी एआई फीचर्स मिले हैं। इसमें एआई-पावर्ड डॉक्युमेंट ऐप (AI-powered document app) शामिल है। दोनों ऐप एआई असिस्टेंट के साथ काम करने के लिए कैपेबल हैं। इसमें टेक्स्ट को समराइज और रिराइटिंग जैसे काम किए जा सकते हैं।